Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
vikash
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितबंर 2022। आज पुदंलसर के युवाओं ने स्कूल में शिक्षकों की मांग की वहीं श्रीडूंगरगढ़ में स्थित श्रीपूनरासर हनुमानजी मंदिर में भजन संध्या का आयोजन होगा और कस्बे की सृष्टि बोथरा ने आचार्य महाश्रमण गोल्ड मैडल हासिल किया है। आप ये तीनों खबरें पढें विस्तार से व देखें इनके फोटो भी।

स्कूल में रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव पुन्दलसर के जागरूक युवा आज उपखंड कार्यालय पहुंच व उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन देकर शिक्षकों की मांग की। युवाओं ने बताया कि गांव में उच्च माध्यमिक स्तर का विद्यालय है और मात्र 8 अध्यापक कार्यरत हैं। यहां प्रधानाचार्य पद रिक्त हैं और भूगोल के व्याख्याता के अलावा अंग्रेजी,गणित,संस्कृत के वरिष्ठ अध्यापकों सहित लेवल द्वितीय अंग्रेजी अध्यापक व लेवल प्रथम में भी दो अध्यापकों के पद रिक्त है। जिससे बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थी बुरी तरह से परेशान है व अन्य बच्चों को भी शिक्षा बुरी तरह से प्रभावित है। युवाओं ने कहा कि शीघ्र अध्यापकों की नियुक्ति की जावें अन्यथा ग्रामीण व विद्यार्थी मजबूरन तालाबंदी व धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान गांव के जेठु सिंह, तेजमाल सिंह, गिरधारी सिंह, भगवान सिंह, महावीर सिंह, प्रह्लाद सिंह, मांगीलाल गोदारा, राजेन्द्र सिंह सहित अनेक युवा उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुन्दलसर में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की उपखंड अधिकारी से।

श्रीपूनरासर हनुमानजी मंदिर में आज भजन संध्या, कल होंगे ये आयोजन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में स्थित बोथरा कुआं मंदिर में श्री खेजड़ी हनुमानजी मंदिर का प्रतिष्ठापन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन कर्ता बोथरा परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मंदिर प्रांगण में भजन संध्या है तथा कल सुबह प्रतिष्ठा व ज्योत का आयोजन होगा। 10 बजे संदरकांड का पाठ किया जाएगा तथा महाप्रसाद का भंडारा किया जाएगा।

सृष्टि को मिला आचार्य महाश्रमण गोल्ड मैडल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे की सृष्टि बोथरा ने एकेडमिक सफलता के लिए आचार्य महाश्रमण गोल्ड मैडल हासिल किया है। आचार्य श्रीमहाश्रमण जी के पावन सान्निध्य में तेरापंथ प्रोफेशनल फ़ोरम द्वारा आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में सीबीएससी बोर्ड में 10वीं कक्षा में 95.60 प्रतिशत अंक हासिल करने पर सृष्टि जैन पुत्री प्रमोद बोथरा ने आचार्य महाश्रमण गोल्ड मैडल हासिल किया है। उनके दादा पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष लीलाधर बोथरा ने जानकारी देते हुए बताया कि सृष्टि की इस सफलता पर समाज की संस्थाओं के पदाधिकारियों सहित नागरिकों द्वारा शुभकामनाएं दी जा रही है। सृष्टि ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व गुरूजनों को दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सृष्टि बोथरा को आचार्य महाश्रमण गोल्ड मैडल से सम्मानित किया गया।