Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
mews-updated
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितबंर 2022। भादवा माह धर्म कर्म व भक्ती में डूबा ही नजर आता है व हर नागरिक के मन में श्रद्धा हिलारें लेती दिखती है। आज झलझूलनी एकादशी पर आज क्षेत्र के ठाकुरजी मंदिर से शोभायात्राएं निकली व भगवान श्रीकृष्ण को पालकी में बिठाकर नेहरू पार्क पहुंचे। यहां स्नान करवाया गया व भजन किर्तन कर ठाकुरजी का पूजन किया गया। नेहरू पार्क में मेले का सा माहौल नजर आया और यहां ठाकुरजी मंदिर आड़सर बास, रघुनाथजी मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर, झंवरों के मंदिर से श्रद्धालु सालिग्राम जी लेकर पहुंचे। बड़ी संख्या में नागरिकों ने एकादशी का व्रत रखा व कथा सुनकर ठाकुरजी का पूजन किया। पंडित विष्णुदत्त शास्त्री ने बताया को करने से सुख, सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है तथा ये इस दिन माता यशाेदा ने कृष्ण के वस्त्र धोए तथा कान्हा की पालना रस्म भी संप्नन हुई थी इसलिए जन्माष्टमी के बाद इसे धूमधाम से मनाया जाता है। गांव ठुकरियासर में भी ठाकुरजी मंदिर से पुजारी द्वारा पालकी में भगवान को बिठाकर शोभायात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने पूजन में भाग लिया। गांव के छोटे जोहड़ पर पहुंच कर विधि विधान से पूजन किया गया व महिलाओं ने भजन गाएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठाकुरजी मंदिर ठुकरियासर से निकली पालकी में भगवान की यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव ठुकरियासर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यात्रा में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के छोटे जोहड़ पर किया विधि विधान से पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेहरू पार्क में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजन में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने किया किर्तन, जप, रखा व्रत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नेहरू पार्क में श्रद्धालुओं की रौनक रही व पार्क के बाहर मेले का सा माहौल नजर आया।