Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितम्बर 2024। इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की खास खबरें एक साथ, देखें फोटो

बेटियों ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, स्टेट गोल्ड जीत कर लौटी बेटियों का अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितम्बर 2024। रविवार को रावला मंडी में बालोतरा को हरा कर स्कूली सीनियर स्टेट छात्रा कबड्डी में गोल्ड हासील कर शाम को गांव लौटने पर बेटियों का स्वर्णकार समाज द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत ने इन बेटियों को क्षेत्र का मान बढ़ाने वाली बताया एवं क्षेत्र के गांव बाना निवासी अश्लेखा सोनी एवं गांव रीड़ी निवासी खिलाड़ी चैना जाखड़ का साफा, माला पहना कर सम्मान किया। इस मौके पर अतिथि रूप में स्वर्णकार मंदिर पहुंचे विधायक सारस्वत का भी समाज के लोगों ने सम्मान किया। स्वर्णकार समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश कड़ेल बाना ने समाज की बेटी सहित क्षेत्र की सभी खिलाडियों का हौंसला बढ़ाया। इस दौरान सोहनलाल कड़ेल, शंकरलाल कड़ेल, रामलाल जांगलवा, बाबूलाल सहदेवड़ा, सीताराम तोषावड़, सीताराम ढल्ला, मदनगोपाल सोनी, ओमप्रकाश धूपड़, पवन गोयतान, पूनम कड़ेल, मदन सोनी, शंकर सोनी, सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, खेल प्रेमी मौजूद रहे। एवं समारोह के बाद स्वर्णकार भवन से दोनो बेटियों के गांव तक डीजे के साथ जूलूस निकालते हुए बेटियों को उनके गांव तक पहुंचाया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्टेट पर कबड्डी में गोल्ड जीतने वाली बेटियों का किया गया अभिनंदन।

मिला सोने का पैंडल, मालिक की तलाश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार शाम को कस्बे के मुख्य बाजार में सोने का एक पैंडल मिला है, जिसके मालिक की तलाश हो रही है। श्री मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के उपाध्यक्ष पवन बुटण ने बताया कि समाज के ही एक व्यक्ति को बाजार में यह पैंडल मिला है एवं संभवतया किसी कारीगर का ही है। जिसका भी गुम होया हुआ है वह इसकी पूरी पहचान बता कर प्राप्त कर सकता है।

बेटियों को बनाएगें समृद्ध, शिविर में खुलवाए खाते।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत डाक विभाग द्वारा सोमवार को गांव टेऊ के पंचायत भवन में सकुन्या समृद्धि योजना का विशेष कैंप आयोजित किया गया। जिसमें 25 बालिकाओं के खाते खोले गए एवं 27 जनों के आधार कार्ड बनाए गए। सोमवार को ही गांव देराजसर के ग्राम पंचायत भवन में भी शिविर हुआ जिसमें 56 बालिकाओं के खाते खोले गए एवं 36 जनों के आधार कार्ड बनाए गए। शिविर में डाक विभाग के लाधुपुरी गोस्वामी, विजय कुमार, प्रभूदयाल शर्मा, अंकित कुमार, विकास कुमार, संजय कुमार, विजेन्द्र सिंह, देबूनाथ आदि ने सेवाएं दी।

राहुल गांधी पर टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस में रोष, इन नेताओं ने दिया ज्ञापन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितंबर 2024। लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेताओं के बयान पर स्थानीय कांग्रेस में रोष व्याप्त है। सोमवार को कांग्रेस के श्रीडूंगरगढ़ एवं सूडसर ब्लॉक के कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नेताओं की टिप्पणी पर अपनी आपत्ति जताते हुए विरोध जताया है। सूडसर ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम भादू ने साथियों के साथ उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को प्रधानमंत्री के नाम विरोध पत्र सौंपा। भादू ने बताया कि भाजपा नेताओं द्वारा प्रतिपक्ष नेता के खिलाफ दिया गया भड़काऊ बयान संवैधानिक मूल्यों को खतरा पहुंचाया। इन्होंने राजनीतिक विमर्श को विषाक्त करने का प्रयास किया है। भादू ने कहा कि प्रधानमंत्री इस बयान का खंडन करें। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ ब्लाक अध्यक्ष मुकननाथ सिद्ध, हडमानाराम, किस्तूराराम, जगदीश आदि ने भी भाजपा नेताओं की बयानबाजी पर रोष जताया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस नेताओं ने जताया राहुल गांधी पर टिप्पणी का विरोध।