Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-09-23 at 20.41.31
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितम्बर 2024। क्षेत्र की शेरूणा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी की धरपकड़ करने एक खेत में दबीश दी और पुलिस को वहां आरोपी को नहीं मिला लेकिन अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त की एक खेप और मिल गई। शेरूणा थानाधिकारी पवन कुमार की अगुवाई पुलिस दल ने गांव सांवतसर के निवासी बजरंगलाल विश्नोई की तलाश में उसके खेत पर दबीश दी। वहां आरोपी तो नहीं मिला लेकिन पूर्व में डोडा पोस्त रखने का मामला होने के कारण उसके खेत में तलाशी ली गई तो स्वीच रूम के बाहर तिरपाल के नीचे छीपा कर रखा गया एवं 1 किलो 670 ग्राम अवैध डोडा पोस्त का मिला। जिसे जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का एक और मामला दर्ज कर लिया गया है।