Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

विजयादशमी के दिन होगा वीर बिग्गाजी की विशाल घोड़ी का अनावरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वीर बिग्गाजी शीश देवली स्थान गांव रीड़ी में दशहरे के दिन, 12 अक्टूबर को वीर बिग्गाजी की विशाल घोड़ी का अनावरण सरपंच गुड्डीदेवी द्वारा किया जाएगा। लोकदेवता के धाम पर दशहरे को हवन व महाप्रसाद का आयोजन के साथ दोपहर सवा बारह बजे घोड़ी का अनावरण होगा। 14 अक्टूबर को जागरण का आयोजन होगा जिसमें गजेन्द्र अजमेरा एडं पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने बताया कि 15 अक्टूबर को वीर बिग्गाजी का आयोज मेला भरेगा जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। मंदिर की नवयुवक मेला कमेटी द्वारा 13 दिवसीय भव्य आयोजन गुरूवार को संगीतमय रामकथा व नानीबाई का मायरा के साथ प्रारंभ हो गया है। यहां रामकथा का वाचन शास्त्री कैलाशचंद तावणियां कर रहें है तथा नानी बाई के मायरे का वाचन किशोर शास्त्री कर रहें है।

स्टेट चैम्पियन पूजा का गांव में भव्य स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राउमावि भोजास की छात्रा पूजा नायक ने राज्य स्तरीय 19 वर्षीय छात्रा वर्ग के खो-खो में बीकानेर की टीम में बेहतरीन प्रदर्शन किया। पूजा के कापरेन बूंदी से स्टेट विजेता बनने के बाद अपने गांव भोजास व स्कूल पहुंचने पर ग्रामीणों व स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। गांव की बालिकाओं में विशेष उत्साह उमड़ पड़ा और उन्होंने पूजा को बधाईयां दी। प्रधानाचार्य श्वेता गोगीया ने बालिका को साफा पहनाया व पूरे स्टाफ सहित अनेक छात्राओं ने पूजा को फुलमालाएं पहनाई। ग्रामीणों ने भी छोटे से गांव की बालिका की बड़ी उपलब्धि पर हर्ष जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधानाचार्य व छात्राओं ने पूजा नायक का फुल मालाओं से किया स्वागत, स्कूल में उत्साह का माहौल।

दधिमती माता मंदिर में हो रहा है कन्या भंडारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवरात्र के पर्व में कन्या भोज के आयोजन विशेष है। कालूबास स्थित दधिमती माताजी मंदिर में प्रतिदिनि कन्या भंडारे का आयोजन हो रहा है। योगेश आसोपा ने बताया कि विभिन्न दानदाताओं के सहयोग से भंडारे में करीब 300 से अधिक कन्याएं भाग प्रसाद ग्रहण कर रही है। ऐसे लोग जो अपने घर आयोजन करने में समर्थ नहीं है वे सभी यहां अपना अंशदान देकर भंडारे में कन्या भोज का पुण्य कमा रहें है। आसोपा ने बताया कि प्रतिवर्ष मंदिर समिति की देख रेख में ये आयोजन किया जा रहा है।
पल्लू माता के दर्शन हेतु कल रवाना होगा पैदल संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास से प्रसिद्ध धाम पल्लू के ब्रह्माणी माता के दर्शन के लिए शनिवार सुबह पैदल यात्री संघ रवाना होगा। आड़सर बास माताजी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद संघ सदस्य जयकारों के साथ ध्वजा लेकर रवाना होंगे। इस संघ में पदयात्री के रूप में शामिल होने के लिए श्रद्धालु 936999350, 9413074561 पर संपर्क कर सकते है।
आज सवा बारह बजे रवाना होगी डाक ध्वजा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माँ करणी डाक ध्वजा संघ श्रीडूंगरगढ़ से देशनोक के लिए आज सुबह सवा बारह बजे रवाना होगा। ये संघ की तीसरी फेरी है और मोमासर बास के करणी माता मंदिर में धोक लगाकर संघ रवाना होगा। श्रद्धालु दौड़ते हुए 5 घंटे 31 मिनट में माताजी के दरबार पहुंच कर चांदी की ध्वजा चढ़ाएंगे। उत्साही युवा इस संघ में शामिल हो रहें है।