Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ में नवरात्रा के दो दिन 7 एवं 8 अक्टूबर मां दुर्गा की भक्ति एवं पारिवारिक उत्सव के नाम रहेगें। भव्य सजावट, लाईटिंग, साऊंड सिस्टम के साथ करणी हैरीटेज के शानदार मैदान में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स एवं श्री करणी ज्वेलर्स द्वारा आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय “द ग्रेट डांडिया महोत्सव-2024” में इस बार माता के भजनों व गीतों पर डांडिया खनकाने, गरबा खेलने के साथ-साथ करणी हेरीटेज की उच्च क्वालिटी के साथ विशिष्ट शेफ द्वारा खाना-खजाना भी उपलब्ध रहेगा। करणी हेरीटेज रेस्टोरेंट के प्रबंधक प्रीतम राजपुरोहित ने बताया कि डांडिया में आने वाले मेहमानों के लिए पाव भाजी, डोसा, आलू टिक्की, गोल गप्पे, आईसक्रीम व कोल्डड्रिंक उपलब्ध रहेगें। जिनका लुत्फ डांडिया खेलने आए परिवार कूपन प्राप्त कर उठा सकेगें। इस सुविधा के बाद क्षेत्र के परिवारों में जोरदार उत्साह है एवं सभी डांडिया खेलने के साथ-साथ खाना भी सामूहिक रूप से इंजाय करने की तैयारी में लगे हुए है। क्षेत्र में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले सबसे बड़े पारिवारिक व लोक सांस्कृतिक आयोजन में बड़ी संख्या में कस्बे के लोग परिवार के साथ प्रवेश करेगें।
पूर्णतया पारिवारिक है आयोजन, सिंगल पुरूषों को प्रवेश नहीं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यह आयोजन पूर्णतया पारिवारिक रखा गया है एवं इस आयोजन में पुरूषों को बिना अपने परिवार की महिला सदस्य के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रवेश के लिए पास बनाए गए है एवं केवल पास के माध्यम से ही प्रवेश दिया जाएगा। एक पास पर एक पुरूष एवं एक महिला सहित उनके परिवार के 12 साल की उम्र तक के दो बच्चे या दो और महिलाएं प्रवेश कर सकती है। 12 साल से अधिक आयु के युवाओं, पुरूषों को पेयर में ही प्रवेश दिया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के प्रबधंक विशाल स्वामी ने बताया कि यह आयोजन पूर्णतया निजी एवं पारिवारिक उत्सव है एवं इस आयोजन में सिंगल युवाओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परिवार की महिला सदस्य पहले ही अंदर चली गई यह कहते हुए पीछे से पुरूष सदस्य प्रवेश लेना चाहेगें तो उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पुरूषों को प्रवेश अपने परिवार की महिलाओं के साथ ही दिया जाएगा।
यह है सहयोगी, शहर इनका आभारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ शहर के सबसे बड़े सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजन में क्षेत्र के प्रबुद्धजन सहयोगी बने है एवं पूरा क्षेत्र ऐसे आयोजन की नींव बनने पर इन सहयोगियों का आभारी है। आयोजन में भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ देहात जिलाध्यक्ष विनोद गिरी गुंसाई, भारतीय किसान संघ के तोलाराम जाखड़, कांग्रेस जिला महासचिव एवं सिद्ध युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवाननाथ कलवाणियां, भाजपा नेता बृजलाल तावणियां, युवा उद्यमी अनिल जोशी, युवा उद्यमी हरिओम तावणियां सहयोगी के रूप में साथ दे रहें है।

पास के लिए यहां सपंर्क करें:- श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय, टीएम प्लाजा, घास मंडी के पास, संस्कार इनोकेटिव स्कूल में, दुर्गा पान भंडार-मुख्य बाजार में, लेंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी, रूपेश गारमेंट्स-भैरूंजी मंदिर के पीछे, सिंधी कटले में भगवानदास नोतनदास कपड़े की दुकान में रवि रिझवानी, बिग्गाबास में बड़ौदा बैंक के पास गायत्री एल्यूमिनियम अनुराग डागा तथा करणी लॉ चैबंर के एडवोकेट रणवीरसिंह खिंची, ए टू जेड कृष्णा मोबाइल पर कृष्णा राजपुरोहित से संपर्क करके लिए जा सकते है।

फाइल फोटो-2023