Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितबंर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से कुछ खास समाचार पढें एक साथ एक नजर में।

सेरूणा में पंच पीर की दरगाह पर आयोजित हुआ उर्स।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा गांव के शहीदों के धोरों पर स्थित पांच पीरों की दरगाह पर बुधवार को सालाना उर्स का आयोजन हुआ। उर्स में सेरूणा सहित बीकानेर, लूणकरणसर, सुजानगढ़, लाडनूं सहित प्रदेश के कई गांवो व कस्बों से हजारों जायरीनों ने पांच पीरों की मजार पर चादर चढ़ाई। जायरिनों ने मजार पर इबादत कर देश में अमन और चैन की दुआएं मांगी। उर्स के मौके पर देग भी चढ़ाई गई। सेरुणा गांव के फिरोज खान ने उर्स की पूर्व संध्या पर मंगलवार रात को कब्बाली का आयोजन किया। कब्बाली में जोधपुर की मंसूर एंड पार्टी ने एक से बढ़ कर एक क़लाम से महफ़िल में चार चांद लगा दिए। उर्स में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेरूणा पुलिस थाने के जवान तैनात रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा में पांच पीरों की दरगाह पर सैंकड़ो जायरीन पहुंचे।

सरकारी नौकरी में चयन होने पर किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज गांव बिग्गा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार व अणुव्रत समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने सरकारी नौकरी में चयनित गांव की युवतियों को बधाई देते हुए सम्मान किया। इस दौरान हीरा पुत्री नागरदास स्वामी, गायत्री पुत्री काशीराम बावरी, मुन्नीराम पुत्र कानाराम मेघवाल का दिल्ली पुलिस में सलेक्शन होने पर शॉल ओढाकर सम्मान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पूर्व पार्षद गोपाल व्यास, शिवप्रसाद तावनियाश, नवरत्न सिंह, लक्ष्मीनारायण सेवग, भरत सारस्वत, सुखदेव व्यास, छगनलाल दर्जी, कांशीराम बावरी, नेमाराम सुथार, बनवारी लाल आदि मौजूद रहें।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा में युवतियों का किया सम्मान।

सेरूणा में बायाजी धाम पर लापसी का लगाया महाप्रसाद।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा में बायाजी धाम पर लापसी का महाप्रसाद बनाया गया व आज और कल यहां श्रद्धालु इस प्रसाद का सामूहिक भोज करेंगे। मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धोक लगाई। पुजारी रामूराम ने बायाजी की विशेष पूजा अर्चना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा में बायाजी धाम पर बनाया महाप्रसाद।

रिड़ी से तोलियासर रवाना होगा संघ।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी से तोलियासर धाम के दर्शन के लिए कल सुबह 10 बजे पैदल संघ रवाना होगा। संघ पुन्दरा बास के बालाजी मंदिर से धूमधाम से विशेष ज्योत आरती के बाद रवाना होगा। संघ में जाने के इच्छुक ग्रामीण डुंगरनाथ पंवार, विष्णु योगी, अशोक नाथ से संपर्क कर सकते है।

स्वर्णकार समाज ने आम बैठक का आयोजन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को मेढ़ क्षत्रीय स्वर्णकार समाज की आम बैठक का आयोजन मालाराम कड़ेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में एक वर्ष की आय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया तथा आगामी नवरात्र आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई। समाज के अनेक नागरिकों ने भाग लिया।