Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितबंर 2022। मालू भवन में आज शाम 8 बजे से भिक्षु भक्ति संध्या का आयोजन किया जाएगा। 220वें भिक्षु चरमोत्सव के अवसर पर श्रीजैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा द्वारा आयोजित समारोह में अरिहंत बाफना, रितेश मालू अपनी प्रस्तुतियां देंगे। भक्ति संध्या के प्रायोजक स्वर्गीय विजयसिंह पारख, मनोज पारख की स्मृति में श्रीमती गणपतिदेवी, सुमति रेखा पारख रहेंगे। तेरापंथ समाज के अनेक नागरिक आयोजन में भाग लेंगे।

तेरापंथ युवक परिषद के युवा जुटें है रक्तदान शिविर की तैयारियों में।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ युवक परिषद द्वारा आगामी 17 सितबंर को देश भर में 2000 से अधिक स्थानों पर मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ में तेरापंथ भवन धोलिया नोहरा में 17 सितबंर को सुबह 9 बजे से 3 बजे तक आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में रक्तदान की अपील करते हुए युवा कस्बे के सभी गणमान्य नागरिकों से संपर्क कर रहें है। परिषद के युवा लगातार जनसंपर्क कर युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए मेगा शिविर की तैयारियां कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारीलाल महिया ने तेयुप के युवाओं को दी आयोजन की शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आपणो गांव सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज डागा ने पूरे सहयोग का दिया आश्वासन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष विजय राज सेठिया ने हर संभव मदद की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आभा ओझा ने बताया रक्तदान को महादान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्रसंघ अध्यक्ष जतना शर्मा ने सफल आयोजन की दी शुभकामनाएं।