Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

धूमधाम से खाटू श्यामजी संघ पैदल रवाना हुए, 10 मार्च को होगा भव्य जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2025। फाल्गुन माह और लक्खी मेले का आयोजन, ऐसे में श्याम भक्तों में भक्ति व उल्लास का संचार हो गया है। गांव बाडेला से मंगलवार सुबह धूमधाम से बाबा श्याम के दर्शन के लिए पैदल यात्री संघ रवाना हुआ। बड़ी संख्या में ग्रामीण संघ को विदा करने भी पहुंचे। सभी श्रद्धालु श्याम भजनों पर नाचे और खूब जयकारे लगाए। इस संघ के सदस्य 9 मार्च को खाटू पहुंचकर बाबा के दर्शन करेंगे। दर्शनार्थियों के बाडेला लौटने पर श्याम मंदिर में 10 मार्च को भव्य जागरण का आयोजन होगा। जागरण में विशाल काव्या द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाडेला में धूमधाम से रवाना हुआ श्याम बाबा के दर्शनार्थ पैदल यात्री संघ।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट का फूलमालाओं से किया स्वागत, हुई समन्वय बैठक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बीकानेर रमेश कुमार के सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर न्यायालय परिसर में बार संघ श्रीडूंगरगढ़ द्वारा उनका स्वागत, सम्मान किया गया। एडीजे जयपाल जाणी, एसीजेएम हर्षकुमार सहित वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश पंवार, लेखराम चौधरी, राधेश्याम दर्जी, बाबूलाल झेडू, गोपीराम जानू, मोहनलाल सोनी, ओमप्रकाश पंवार, मांगीलाल नैण, ललित मारू, साजिद खान, महेंद्रसिंह मान, राजूराम जाखड़, ओमप्रकाश मोहरा, जगदीश बाना, धर्मेंद्रसिंह शेखावत, रामलाल नायक, सोहन सिंह, बृजेश पुरोहित, ओमप्रकाश बारोटिया, मदनगोपाल स्वामी, सुखदेव व्यास, गोपाल पालीवाल, रश्मि करनानी ने सीजेएम रमेश कुमार का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। बार संघ अध्यक्ष सत्यनारायण प्रजापत ने साफा पहनाकर उनका सम्मान किया। एडवोकेट पुखराज तेजी ने बताया कि इस दौरान पुस्तकालय में बार बेंच की समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एडीजे, एसीजेएम व बार अध्यक्ष ने संबोधित किया। कार्यक्रम में अनेक वकील शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बीकानेर रमेश कुमार के सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर किया स्वागत सम्मान।

कालबेलिया समाज के उत्थान के लिए सेवाएं देने वाले कृष्णनाथ का निधन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालबेलिया समाज के उत्थान के लिए सेवाएं देने वाले बिग्गा निवासी कृष्णनाथ सपेरा का सोमवार को निधन हो गया। घुमतूं समुदाय के अनेक संगठनों में विभिन्न पदों पर उन्होंने सेवाएं दी। जितेंद्र नाथ ने बताया कि 1975 में पांचवी कक्षा उत्तीर्ण कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में 50 वर्ष सेवाएं दी। उन्होंने सरकारिया आयोग में भी कार्य, 10 राज्यों में पहुंचकर समाज को हक व अधिकार के प्रति जागरूक करने का कार्य, आजीवन कालबेलिया समाज में शिक्षा की अलख जगाने व समाज सुधार के प्रयास करते रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार को कृष्णनाथ सपेरा का हुआ निधन।