Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार देर शाम को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया। हैड कांस्टेबल भगवानाराम, कांस्टेबल पुनीत कुमार व अशरफ की टीम ने न्यायालय द्वारा एक गैर जमानती वारंटी नकोदेसर, कालू थाना क्षेत्र के खेताराम पुत्र धर्माराम जाट को गिरफ्तार किया। टीम वारंटी के गांव पहुंची व आरोपी को वहीं से पकड़ कर गिरफ्तार किया।
मंदिर में मरकरी लगाते हुए करंट की चपेट में आए युवक ने गवांई जान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महाजन थाना क्षेत्र में गणेश चतुर्थी के दिन सुबह एक दु:खद हादसे में एक नौजवान ने अपनी जान गवां दी। वार्ड 1 निवासी 19 वर्षीय आनंद स्वामी पुत्र राजनारायण स्वामी गणेश मंदिर में पुजारी था। युवक बुधवार की शाम करीब 7.30 बजे मंदिर में मरकरी लगा रहा था। तभी वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे युवक की मौत हो गई। मृतक के चाचा श्यामसुदंर स्वामी ने पुलिस थाने में मर्ग दर्ज करवाई। मामले की जांच थानाधिकारी कश्यप सिंह करेंगे।
कपिल सरोवर में नहाने उतरे युवक की डूबने से हुई मौत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कपिल सरोवर कोलायत में नहाने उतरे 22 वर्षीय युवक रिंकू पुत्र सोनू सांसी की डूबने से मौत हो गई। युवक के बड़े भाई बंटी बडावत निवासी चांदसैन, थाना लालसोट ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके भाई की नहाने के दौरान सरोवर के पानी में पैर फिसलने से मौत हो गई। मर्ग की जांच एएसआई सहीराम करेंगे।
बीकानेर के एक ज्योतिषी ने जीवनलीला समाप्त की, पत्नी, सास व साले पर लगाए आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर के एक ज्योतिषी ने गुरूवार रात करीब 9.30 बजे कोलायत के कपिल सरोवर में छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से करीब 6 मिनट पहले युवक ने फेसबुक पर पत्नी, सास और साले पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप भी लगाए। युवक की पोस्ट पर देख एक भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत ने कोलायत थानाधिकारी को फोन पर सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पवनपुरी निवासी ज्योतिषी महावीर जैन कपिल सरोवर में छलांग लगा चुके थे। उनके जूते और मोबाइल किनारे पर रखे थे। देर रात रेस्क्यू टीम ने उनका शव निकाला। युवक ने आत्महत्या के लिए उकसाने के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी। रात को शव कोलायत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। कोलायत पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।