Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-05-24 at 21.02.35
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

गौसेवार्थ आयोजित कथा रविवार को हुई संपन्न, दानदाताओं का जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बापेऊ की पुरूषोत्तम गौशाला में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा रविवार को विधिवत संपन्न हुई। व्यासपीठ पर विराजमान पंडित प्रकाश तिवाड़ी ने भगवान श्रीकृष्ण द्वारा की गई विभिन्न लीलाओं का वर्णन करते हुए वर्तमान समय के समाज में व्याप्त अत्याचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया। इस अनुष्ठान के समापन दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण की सर्वोपरि लीला रासलीला, मथुरा गमन, कंसवध, शिशुपाल वध एवं सुदामा चरित्र का वर्णन किया। श्रद्धालुओं ने भक्तिरस में गोते लगाए व भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। गौशाला के कोषाध्यक्ष शेराराम गोदारा ने बताया कि कथा के दौरान दानदाताओं ने बढ़ चढ़कर गौ सेवा में 15 लाख का सहयोग दिया। सरपंच चेतनराम ज्ञानाराम ज्यानी बापेऊ द्वारा 1लाख 11 हजार, देवाराम ज्यानी परिवार व सत्यनारायण सुथार दुलचासर ने 51-51 हजार रूपए, लक्ष्मणराम सोनी, पनाराम ढाका परिवार, भंवरनाथ पुत्र कालूनाथ, रिद्धकरण सोनी, धन्नाराम गोदारा परिवार, अर्जुनराम बावरी परिवार, पेमाराम गोदारा परिवार, ओमप्रकाश श्रीराम ज्यानी, रामनिवास तरड़ जसरासर ने 21-21 हजार रूपए का सहयोग दिया। दानदाता पेमाराम गोदारा दुसारणा पिपासरिया, मास्टर लूणाराम ज्यानी, भंवराराम पुत्र राऊराम ज्यानी ने 11-11 हजार रूपए तथा अनेक दानदाताओं ने खल, गुड़, चारा दान, तरबूज गौ सेवा का सहयोग दिया। वहीं बिग्गाबास रामसरा के धन्नाराम जाखड़ 15 पट्टी के एक कक्ष निर्माण करवाने की घोषणा की। अगरसिंह पड़िहार ने सात दिवसीय कथा में मंच संचालन किया। गौशाला समिति अध्यक्ष मालाराम शर्मा व समिति सदस्यों ने सभी दानदाताओं का आभार जताया। गांव के युवा कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी सेवाएं दी। कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रविवार शाम को कथास्थल पर आयोजित सामूहिक हवन में श्रद्धालुओं ने घी-खोपरों की आहुतियां दी व गांव में सुख समृद्धि की कामनाएं की।

ठुकरियासर में भागवत के चौथे दिन दी ईश्वर भक्ति प्रेरणा, कल होगा कृष्ण जन्मोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अधिकमास में क्षेत्र के गांव ठुकरियासर के भोमियाजी मंदिर में आयोजित सप्त दिवसीय संगीतमय भावगत कथा में चौथे दिन भक्त ध्रुव की कथा विस्तार से सुनाई। कथावाचक सन्मुखदासजी महाराज ने भक्त की अटल निष्ठा के बारे में बताते हुए निस्वार्थ भाव से भक्ति करने की प्रेरणा दी। कथा में वामन अवतार सहित विभिन्न प्रसंगों को उल्लेख किया व भजनों पर श्रद्धालुओं ने खूब जयकारे लगाए। ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से आयोजित कथा में सोमवार को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। व्यवस्थापकों ने ग्रामीणों से नंदोत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है।