Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
evee
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पेयजल समस्याओं के समाधान की मांग, युवा नेता ने गृह मंत्री शाह को लिखा पत्र।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मेल आईडी, सीएम भजनलाल शर्मा व जिला कलेक्टर निशांत जैन को पत्र लिखकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पेयजल समस्याओं के समाधान की मांग की है। माचरा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि निरंतर धरने प्रदर्शन के बावजूद प्रशासन व जलदाय विभाग द्वारा एक्शन नहीं लिया जा रहा है व समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। इससे आमजन बेहाल है। माचरा ने क्षेत्र में तुरंत नए ट्यूबवेल, नई मोटरें, नई केबलें, बूस्टर देने और विभागीय कार्मिकों को काम करने के निर्देश देने की मांग की है।

हाइवे पर हुई दुर्घटना में काम कर अपने गांव लौट रहें दो युवक हुए घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना में अपने गांव लौट रहें दो युवक घायल हो गए है। सेरूणा में शिव धोरा के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाकिइल सवार बिग्गा निवासी रामचंद्र पुत्र रेवंतराम मेघवाल व लालाराम पुत्र भुराराम मेघवाल घायल हो गए। पुलिस एएसआई आवड़दान टीम सहित मौके पर पहुंचे व दोनों घायलों को बीकानेर पीबीएम रवाना किया।

नया लिया ट्रेक्टर, अस्पताल के पास बजाए गाने, पुलिस ने पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक युवक ने नया ट्रेक्टर लिया और अस्पताल के पास उसमें तेज गाने बजाए। पुलिस के गश्ती दल ने मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ कर थाने पहुंचाया। एएसआई सुरेश कुमार ने जीवनरक्षा अस्पताल के पास तेज आवाज में गाने बजाने पर बीदासरिया निवासी मनसुख को पकड़ा और थाने पहुंचाया। पुलिस ने डेक, स्पीकर भी जब्त कर लिए व ध्वनि प्रदूषण के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। बता देवें पुलिस द्वारा लगातार स्कूलों, अस्पतालों व सार्वजनिक स्थानों पर बेवजह शोर करने की मनाही की जा रही है व लगातार इस संबंध में कार्रवाइयां भी की जा रही है।

भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में सिद्ध को मिला वर्ग प्रभारी का दायित्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा द्वारा प्रदेश भर में संगठनात्मक दृष्टि से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। हनुमानगढ़ जिले के शिविर में वर्ग प्रभारी का दायित्व क्षेत्र के कुंभाराम सिद्ध को मिला है। सिद्ध ने बताया कि इस दौरान वर्ग में शामिल होने वाले शिविरार्थियों सहित वक्ताओं, विभिन्न सत्रों में आने वाले प्रचारकों के साथ देश व समाज की वर्तमान स्थितियों पर विस्तृत चर्चा का मौका भी मिल रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए है।