Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से सोमवार को तीन खास खबरें निकल कर सामने आ रही है, श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के पाठकों के लिए प्रस्तुत है सामूहिक खबर, पढ़ें विस्तार से।

मनफुली देवी नैण देगी दिल्ली में वोट, संभाग से चुनी गई एकमात्र महिला वोटर, पढें खबर विस्तार से।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2024। उरर्वक एवं कृषि उत्पादों की निर्माता एवं विक्रेता के रूप में देश की सबसे बड़ी सहकारी समिति इफको की 15वीं प्रतिनिधि महासभा दिल्ली में आयोजित होनी है एवं इस महासभा में चुनाव भी होने है। इस चुनाव में भाग लेने के लिए राजस्थान से डेलीगेट सदस्य आरजीबी मेम्बर के रूप में श्रीडूंगरगढ़ के गांव रीड़ी की मनफुली देवी का चयन हुआ है। सोमवार को जयपुर के सहकार भवन में चुनाव अधिकारी अजय प्रतापसिंह के निर्देशन में राज्य भर से इन डेलीगेटस का चयन हुआ है। मनफुली देवी नैण अभी रीड़ी में अनामिका बहुउद्देशीय सेवा सहकारी सोसायटी की अध्यक्ष है एवं पूरे बीकानेर संभाग से एकमात्र महिला डेलीगेट के रूप में चयनित हुई है। व्यवस्थापक रामनिवास नैण ने बताया कि इस चयन में इफको के पूर्व राज्य विपणन प्रबंधक राजेन्द्र खर्रा, क्षेत्रीय प्रबंधक विजयसिंह लांबा का मार्गदर्शन रहा एवं गांव की महिला को राजस्थान का प्रतिनिधित्व मिलने पर समिति सदस्यों, ग्रामीणों ने खुशी जताई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मनफुली देवी बनी इफको की आरआरजी वोटर।

शिक्षकों ने भरा स्कूल कार्मिक की पुत्री का मायरा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2024। क्षेत्र के गांव राजेडू के राउमावि में कार्यरत पंचायत सहायक श्रवण कुमार शर्मा की पुत्री का मायरा विद्यालय के शिक्षकों ने सामूहिक रूप से भर कर मिसाल प्रस्तुत की है। प्रधानाचार्य रविन्द्र उपाध्याय ने बताया कि अपने साथी कार्मिक की पुत्री को अपनी ही पुत्री मानते हुए कार्मिकों ने मायरा भरा है। कार्मिकों ने सामूहिक रूप से इक्कीस हजार रुपए नकद, चांदी की पायजेब, टिकाई के रूप में इक्कीस सौ रुपए मायरे में भरा है। विवाह समारोह में प्राचार्य रविन्द्र उपाध्याय सहित शिक्षक किशन चौधरी, शिवराम गोदारा, एसएमसी अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गरूवा पहुंचें एवं यह रस्म अदा कर उदाहरण प्रस्तूत किया। मायरा भरने में व्याख्याता सुंदरलाल सारण, गिरधारीलाल सारण, हेतराम गरुवा, सुरेंद्र सिंह मीणा, देवीलाल गरुवा, अविनाश जाट, विजय जाजोरिया, मेघराम मीणा, निर्मल शेखावत, सपना मीना, अनीता मीणा, चंद्रा मीणा, माया गरुवा, हनुमानाराम आदि शामिल रहे। मायरा भरने की रस्म से पूर्व विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नाचते गाते हुए राजेडू गांव में बिंदौली निकाली। विद्यालय के शिक्षकों की इस पहल की ग्रामीणों ने खुब सराहना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिक्षकों ने भरा साथी कर्मी की पुत्री का मायरा।

महिला दिवस के उपलक्ष्य में होगी महिला सशक्तिकरण संगोष्ठी, राष्ट्रीय अध्यक्षा भी होगी शामिल।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 मार्च 2024। आठ मार्च को मनाए जाने वाले अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 6 मार्च को तेरापंथ महिला मंडल की स्थानीय इकाई द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। 6 मार्च, बुधवार को कस्बे के तेरापंथ सेवाकेन्द्र में सुबह 9 बजे से केन्द्र व्यवस्थापिका साध्वी कुंथुश्री के सानिध्य में होने वाले इस आयोजन की अध्यक्षता अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्षा सरिता डागा करेगीं एवं मुख्य अतिथि विधायक ताराचंद सारस्वत, मुख्य वक्ता अमृतवाणी उपाध्यक्ष पन्नलाल पुगलिया होगें। कार्यक्रम में महिला मंडल की राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्या नीरू पुगलिया एवं अलका बैद भी मौजूद रहेगी। कार्यक्रम में कस्बे के महिला संगठनों को आमंत्रित किया गया है एवं सभी समाजों से महिलाएं भाग लेगीं।