Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 फरवरी 2022। खून में तेरे मिट्टी, मिट्टी में तेरा खून, कुश्ती के पहलवान की जीवनी पर आधारित एक फिल्म का यह गाना सुन कर हर व्यक्ति के मन में कुश्ती का रोमांच भर जाता है और आज श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव मोमासर में हजारों ग्रामीणों ने इस रोमांच को अपने आंखों के सामने देखा। ग्रामीणों द्वारा जम कर की गई हूटिंग के बीच में रामदेवजी मेले में हुए कुश्ती दंगल का लुत्फ उठाया। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कुश्ती के लिए लगातार रोचकता बढ़ती जा रही है एवं सूडसर व मोमासर में तो लगातार होने वाले दंगलों की पहचान अब राष्ट्रीय स्तर की बन गई है। गांव मोमासर के दंगल में शुक्रवार को करीब 300 पहलवानों ने भाग लिया एवं इनमें 6 महिला पहलवान भी शामिल थी। अपनी आंखों के आगे मिट्टी के अखाड़े में महिला, पुरूष एवं बाल पहलवानों की आपस में जोर आजमाईश एवं दमखम देख कर लोगों ने अपनी अपनी पसंद के पहलवानों पर इनाम भी बरसाए और जोरदार हूटिंग भी की। मेले में आए सभी पहलवानों में मेला केसरी का खिताब ” पहलवान विजय उदरासर” ने अपने नाम किया। इसके अलावा मेला किशोर का खिताब विशाल रोहतक को एवं बेस्ट खिलाड़ी का खिताब छगन दाऊसर को मिला। शारीरिक शिक्षक एवं रैफरी माणक बेरा, राजेश, मुकेश, हरी गोदारा व सिकंदर ने बताया कि इनके अलावा अपने अपने भार वर्ग में नितिना हामूसर, रविन्द्र अडवाड़ा, प्रेमसूख मोमासर, राजेश पाबूसर, लालचंद मोमासर, विशाल रोहतक, विक्रम निमकाथाना, कानाराम बंधनाऊ आदि भी विजेता रहे। सभी विजेताओं को मेला कमेटी सदस्यों व अतिथि रूप में मौजूद उपसरपंच जुगराज संचेती ने पुरस्कृत किया। दंगल में तीन राऊंडों में लगातार कुश्तियां जारी रही एवं पूर्व सरपंच जेठाराम भाम्भू, युवा नेता डाक्टर विवेका माचरा सहित बड़ी संख्या में अतिथि भी शामिल हुए, जिन्होंने पहलवानों की ताली मिला कर कुश्ती के मैच शुरू करवाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुश्ती महादंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुश्ती महादंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पहलवानों ने लगाए दाव और लूटी वाहवाही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कुश्ती महादंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवा नेता डॉक्टर विवेक माचरा दंगल मैदान पर पहुंचे व पहलवानों को पुरस्कृत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आस पास के गांवो से कुश्ती प्रेमी पहुंचे दंगल देखने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने पहलवानों का हौसला बढ़ाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।