Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
jail
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 फरवरी 2022। जुआरियों का जमावड़ा या तो अपने अड्डे पर या थाणे में, ये बात सच होती ही दिख रही है श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में। यहां पुलिस विशेष अभियान के तहत जुआरियों की धरपकड़ कर रही है एवं जुआ खेलने की लत के जुआरियों को जेल की सैर करवा रही है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 5 बजे हैडकांस्टेबल भगवानाराम, कांस्टेबल हरफूलसिंह व पुनित कुमार की टीम ने बिग्गाबास में रामदेवजी मंदिर के पास दीवार के सहारे छुप कर ताश पत्ती पर जुआ खेल रहे लोगों को दबीश देकर पकड़ा। पुलिस ने मौके से मोमासर बास निवासी साबीर और प्रताप बस्ती निवासी किशन को 760 रुपए, ताश पत्ती के साथ जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।