Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ में कालू रोड़ स्थित राउमावि स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में क्रिकेट खेल में तहसील विजेता बनी है। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 19 वर्ष में फाईनल मुकाबला राउमावि एवं कस्बे की ब्राइट फ्यूचर स्कूल के बीच हुआ। जिसमें राउमावि 42 रनों के बडे अंतर के साथ विजेता रही एवं फाईनल में मैन आफ दी मैच विवेक तेजी को मिला। टीम कप्तान महावीर सांसी की अगुवाई में विजेता टीम का विद्यालय प्रांगण में अभिनंदन किया गया एवं अब यह टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी। टीम की सफलता पर प्रधानाचार्य आदुराम जाखड़, दल प्रभारी मनीष कुमार सैनी, शारीरिक शिक्षिका कुसुम चौधरी आदि ने खिलाडियों का हौंसला बढ़ाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तहसील विजेता क्रिकेट टीम का स्कूल में किया गया अभिनंदन।