Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 नवम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव बापेऊ में एक व्यक्ति के कब्जेशुदा भुखंड पर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है। शेरूणा थाने में दर्ज करवाए गए मुकदमे में परिवादी बापेऊ निवासी रामूराम मेघवाल ने इसी गावं के सोहनराम, गुणाराम, अमराराम, भगवानाराम, कालूराम, ओमप्रकाश, कमलेश, लालचंद व अन्य 2 जनों के खिलाफ आरोप लगाए है। रामूराम ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके बाड़े पर कब्जा करने की नियत से तार पट्टियां तोड़ दी एवं चोरी कर ली। आरोपियों ने बाड़े में वालीवाल खेलने के लिए दो लोहे के पाईप भी गाड़ दिए। इस दौरान उसने उलाहना दिया तो आरोपियों ने उसके साथ धक्कामुक्की करते हुए गाली गलौच की। शेरूणा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है एवं जाचं एएसआई चैनदान करेगें।