Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसम्बर 2022। मंगलवार को जयपुर में राशन डीलरों की महारैली का आयोजन किया गया एवं इस रैली में श्रीडूंगरगढ़ राशन डीलर यूनियन के बैनर पर भी क्षेत्र से बड़ी संख्या में राशन डीलरों ने भी भाग लिया। यूनियन के इकाई अध्यक्ष शुभकरण विश्नोई सांवतसर ने बताया कि राशन डीलरों को निर्धारित मानदेय देने, 2 प्रतिशत छीजत देने और कमीशन का भुगतान प्रतिमाह करना सुनिश्चित करने की मांगों को लेकर जयपुर में धरना व प्रदर्शन किया गया है। महासचिव लक्ष्मीनारायण तावणियां ने बताया कि जयपुर जाने के लिए श्रीडूंगरगढ़ के सभी राशन डीलर 26 सितम्बर की रात को 10 बजे सामूहिक रूप से जयपुर के लिए रवाना हुए थे एवं मंगलवार को रैली में भाग लेकर अपना रोष जताया। जयपुर में प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास से वार्ता हुई एवं आगामी बजट में सभी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। विदित रहे कि राशन डीलरों के हित सुरक्षित करने के लिए संघर्षरत यूनीयन द्वारा दो सप्ताह पूर्व प्रदेश भर के विधायकों को क्षेत्रीय नागरिकों के साथ ज्ञापन भी दिए गए थे। जयपुर जाने वालों में योगेश स्वामी, श्यामसुंदर दर्जी, बृजमोहन शर्मा, बाबूलाल रेगर, तरूण प्रजापत, अंमित माली, चंदाराम नाई, प्रकाश दुसाद, रामदेव नाई, जयप्रकाश, शुभकरण माली, मनोज कुमार, संदीप, श्रीकिशन, रामेश्वर, जगदीश, रतनलाल, सहीराम जैसलसर, तोलाराम, सीताराम, जुगलसिंह, प्रभुसिंह, सहीराम कितासर, सांवरमल, पवन शर्मा, कुष्णकुमार, मालाराम सहित कई डीलर शामिल रहे।