Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 दिसम्बर 2022। भाजपा द्वारा प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनआक्रोश यात्रा के बाद आयोजित की जा रही जनआक्रोश महासभाओं के क्रम में श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा की महासभा बुधवार को होगी। मंगलवार दोपहर 1 बजे नेशनल हाईवे स्थित पुष्करणा भवन के मैदान में आयोजित होने वाली इस महासभा में प्रदेश स्तरीय नेता के रूप में भाजपा के राज्य सभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रणवां भी शामिल होगें। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत की अगुवाई में क्षेत्रिय भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता इस सभा में अधिकाधिक संख्या में लोगों के शामिल होने के लिए पुरजोर प्रयास कर रहे है।