Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-08-19 at 13.53.50
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ की साहित्यिक संस्था राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति द्वारा हिंदी सृजन के लिए जाने वाले विभिन्न पुरस्कारों की घोषणा मंगलवार को कर दी गई है। संस्था के अध्यक्ष श्याम महर्षि व उपाध्यक्ष डॉ मदन सैनी ने बताया कि 2025 का सर्वोच्च सम्मान मलाराम माली स्मृति साहित्यश्री सम्मान जोधपुर की साहित्यकार डॉ पद्मजा शर्मा को उनके समग्र साहित्यिक योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा। संस्था के मंत्री और पुरस्कार समिति के संयोजक रवि पुरोहित ने बताया कि इस बार देश-भर के दस से अधिक राज्यों से प्रविष्टियां व प्रस्ताव प्राप्त हुए। डॉ. नंदलाल महर्षि स्मृति हिन्दी सृजन पुरस्कार मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित कथाकार देवेन्द्र मिश्रा को उनकी रचना “डस्ट और अन्य कहानियां” कथा संग्रह के लिए, श्री शिवप्रसाद सिखवाल स्मृति महिला लेखन पुरस्कार बीकानेर की साहित्यकार संगीता सेठी को उनके कहानी संग्रह “तुम कब आओगे” को तथा श्याम सुन्दर नांगला स्मृति बाल साहित्य पुरस्कार शाहजहांपुर के वरिष्ठ बाल साहित्यकार डॉ. नागेश पाण्डेय को उनकी प्रसिद्ध बाल कथा कृति ‘नटखट बाल कहानियां” को दिए जाएंगे। पं. गोविंद वल्लभ पंत पुरस्कार से समादृत लेखक सुरेश ओझा के सौजन्य से प्रारम्भ किये गये इतर साहित्यिक लेखन क्षेत्र का सुरेश कंचन ओझा लेखन पुरस्कार भोपाल के कुमार सुरेश को उनकी कृति ‘संभवामि युगे युगे’ के लिए, इसी वर्ष से प्रारम्भ किये गये चन्द्रमोहन हाड़ा हिमकर स्मृति उपन्यास लेखन पुरस्कार के लिए सरदारशहर के उपन्यासकार विश्वनाथ तंवर की कृति ‘तपस्या’ के लिए दिया जाएगा। आयोजन समन्वयक महावीर माली ने बताया कि सभी पुरस्कार 14 सितम्बर, 2025 को श्रीडूंगरगढ में संस्था द्वारा आयोजित समारोह में दिए जाएंगे। संस्था के कोषाध्यक्ष रामचन्द्र राठी के अनुसार मलाराम माली स्मृति साहित्यश्री सम्मान में 21 हजार रुपए नगद तथा अन्य सभी चयनित कृतियों के रचनाकारों को पुरस्कार स्वरूप ग्यारह हजार रूपये नगद राशि के साथ सम्मान-पत्र, स्मृति-चिह्न, शॉल आदि अर्पित किए जायेंगे। उपाध्यक्ष कवि सत्यदीप व महावीर सारस्वत ने बताया कि पुरस्कार अर्पण के अलावा संस्था के वार्षिकोत्व के अवसर पर संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी।