Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में स्थाई विकास की दिशा में कदम बढेंगे जिससे क्षेत्रीय लोगों को लाभ मिल सकें। ऐसे लंबित कार्य जिनकी मांग कई सालों से ग्रामीण कर रहें थे, अब डबल इंजन सरकार से उन कामों को करवाने के लिए पूरे प्रयास करेंगे। ये बात कही क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने, और मौका था गांव बिग्गा में 10 करोड़ 95 लाख रूपए के रेलवे आरयूबी मय अमृतवासी सड़क के शिलान्यास का, विधायक ने नींव रखी और शिलान्यास पट्टिका से पर्दा हटाकर ग्रामीणों को बधाई दी। ग्रामीणों ने उत्साहित होकर यहां पीएम मोदी, सीएम भजनलाल शर्मा सहित भाजपा नेताओं के जयकारे लगाए। विधायक ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी को अजीब सा आदमी बताया। सारस्वत ने जातिवाद नहीं करने और भाजपा के पक्के सिपाही बनने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा में व्यक्ति नहीं पार्टी विशेष है जो केवल देश के विकास के ध्येय को लेकर चल रही है। सारस्वत ने सीएम पीएम का आभार जताते हुए कहा कि जो मांगा वो सीएम ने दिया है। उन्होंने बजट में घोषित होने वाली क्षेत्र की कई सड़क कार्य गिनवाए। सारस्वत ने 600 करोड़ की पेयजल योजना को ड्रीम प्रोजेक्ट बताया। उन्होंने कहा कि 300 बीघा की झील बनेगी तो पर्यटन के विकास को बल मिलेगा। पूरा क्षेत्र हराभरा हो जाएगा। विधायक ने काम करवाने में रोड़ा अटकाने वालों से भी नकारात्मक मानसिकता छोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों को नशे से दूर रहने की भी प्रेरणा देते हुए बिना मतलब के झगड़ो में नहीं पड़कर कर्मशील बनने की अपील की।
तावणियां की अगुवाई में आयोजित समारोह में क्षेत्रीय नेता व ग्रामीण हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के भाजपा नेता व समाजसेवी बृजलाल तावणियां की अगुवाई में जसनाथजी की बाड़ी में समारोह रखा गया। समारोह की अध्यक्षता संत प्रेमनाथ ने की और समारोह में सरपंच जसवीर सारण, बजरंगलाल ओझा, भंवरलाल तावणियां, ओबीसी मोर्चा के देहात जिलाध्यक्ष विनोद गिरी, मोहननाथ सिद्ध, हेमनाथ जाखड़, राधेश्याम दर्जी, मेघराज सोनी, विक्रम शेखावत, महेश राजोतिया, भवानी तावनियां, पृथ्वीसिंह राजपुरोहित, रोशन छिंपा, राजकुमार गुर्जर मंचासीन रहें। ग्रामीणों ने सभी अतिथियों का फुलमालाओं से स्वागत करते हुए साफे पहनाकर सम्मान किया। वक्ताओं ने इसे गांव के लिए बड़ी सौगात बताई। इस दौरान विनोद गिरी गुसाईं ने विधायक को भागीरथ बताते हुए कहा कि क्षेत्र में जेजेएम के तहत आने वाली 600 करोड़ की लागत की पेयजल योजना क्षेत्र का पेयजल संकट मिटा देगी। गुसाईं ने कहा कि विधायक स्वागत सम्मान करवाने की बजाए विकास कार्य करवाने पर ध्यान दिया। पृथ्वीराजसिंह राजपुरोहित व हेमनाथ जाखड़ ने भी विचार रखें। बृजलाल सहित ग्रामीणों ने विधायक का सम्मान किया। सहित भाजपा सरकार का आभार जताया। समारोह का संयोजन लक्ष्मीनारायण सेवग ने किया। गांव के युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने आयोजन की व्यवस्थाओं में भागीदारी निभाई। देखें मौके से लाइव प्रसारण का पूरा वीडियो:- https://www.facebook.com/share/v/1B1B6gHAhG/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 10 करोड़ 95 लाख की लागत से रेलवे आयूबी मय अमृतवासी सड़क कार्य की रखी नींव, उत्साहित ग्रामीणों ने लगाए जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने क्षेत्र के स्थाई विकास को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के भाजपा नेता बृजलाल तावणियां की अगुवाई में आयोजित समारोह में शामिल हुए क्षेत्रीय नेता व ग्रामीण।