Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2024। रेल यात्रियों के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे से खास खबर भारी बरसात के चलते ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन की आई है। जोधपुर मंडल से चलने वाली विभिन्न गाड़ियों के मार्ग बदले गए है वहीं बीकानेर व हिसार से चलने वाली गाड़ी जिससे श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के यात्री प्रभावित हो सकते है की खबर आप तक पहुंचाई जा रही है। इसे आपके जानकार सभी रेल यात्रियों तक पहुंचा कर उनकी मदद भी करें।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार जोधपुर मण्डल के रोहट- केरला के मध्य पानी भराव हो जाने के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

  1. गाडी संख्या 22915, बान्द्रा टर्मिनस-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 05.08.24 को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान की है। वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया मारवाड़ जंक्शन-अजमेर-फुलेरा-डेगाना जंक्शन-रतनगढ़ होकर संचालित होगी।
  2. गाडी संख्या 16587, यशवन्तपुर-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 04.08.24 को यशवन्तपुर से प्रस्थान की है। वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग वाया मारवाड़ जंक्शन-अजमेर-फुलेरा-मेड़ता रोड़ बाइ पास –बीकानेर होकर संचालित होगी।

अन्य ट्रेनों का मार्ग हुआ परिवर्तित, आंशिक रद्द व रद्द भी हुई, पढें पूरी जानकारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 04809/04810, जोधपुर-पोकरण-जोधपुर स्पेषल रेलसेवा दिनांक 06.08.24 को रद्द रहेगी।
  2. गाडी संख्या 14703, जैसलमेर-लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 06.08.24 को रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 04825, जैसलमेर-जोधपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 06.08.24 को जैसलमेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा पोकरण तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा पोकरण-जोधपुर आंशिक रद्द रहेगी।
  2. गाडी संख्या 14704, लालगढ-जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 06.08.24 को लालगढ से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा कोलायत तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा कोलायत-जैसलमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  3. गाडी संख्या 15013, जैसलमेर-काठगोदाम रेलसेवा दिनांक 06.08.24 को जैसलमेर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा पोकरण तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा पोकरण-काठगोदाम के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  4. गाडी संख्या 20492, साबरमती-जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 05.08.24 को साबरमती से प्रस्थान की है वह फलौदी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा फलौदी-जैसलमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  5. गाडी संख्या 20491, जैसलमेर-साबरमती रेलसेवा दिनांक 06.08.24 को जैसलमेर के स्थान पर फलौदी से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जैसलमेर- फलौदी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 19223, गांधीनगर कैपिटल-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 06.08.24 को जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग महेसाना-पाटन-भीलडी-समदडी-लूनी होकर संचालित होगी।
  2. गाडी संख्या 14802, इंदौर-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 06.08.24 को इंदौर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग अजमेर-फुलेरा-मेडता रोड होकर संचालित होगी।
  3. गाडी संख्या 15014, काठगोदाम-जैलसमेर रेलसेवा दिनांक 05.08.24 को काठगोदाम से प्रस्थान की है वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग फुलेरा-मेडता रोड-जोधपुर होकर संचालित होगी।
  4. गाडी संख्या 16534, बैगलूरू-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 04.08.24 को बैगलुरू से प्रस्थान की है वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग पालनपुर-भीलडी-समदडी होकर संचालित होगी।