Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2024। शनिवार रात सेरूणा के निकट बस-थार-ट्रक टक्कर में दो के बाद तीसरे घायल 22 साल के इलियास पुत्र इब्राहिम निवासी जैतरासर तहसील बाप जिला फलौदी ने भी सोमवार को पीबीएम में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। सेरूणा थाने के मुंशी फतेहसिंह ने बताया कि एएसआई राजकुमार ने सोमवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ध्यान रहें बीकानेर से आ रही एक बस आगे चल रहें ट्रक ट्रेलर को ओवरटैक करते हुए सामने आ रही थार से भिड़ गई। दुर्घटना में थार चकनाचूर हो गई और थार सवार तीन जनें गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक युवक उत्तमसिंह पुत्र महेंद्रसिंह की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे मूलसिंह पुत्र पाबूदानसिंह ने पीबीएम ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर घायल इलियास ने भी दो दिन मौत से संघर्ष करते हुए आखिरकार सोमवार को जीवन की जंग हार गया।

20 वर्षीय युवक की मौत पर पिता ने करवाया मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर के निकट सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में 20 वर्षीय जवान ने प्राण गवां दिए और उसके पिता ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। 38 एलएनपी, बींझवाला, गंगानगर निवासी ओमप्रकाश पुत्र रामनारायण कुम्हार ने पुलिस को बताया कि उसका 20 वर्षीय पुत्र अनुज लिखमादेसर निवासी भागीरथ पुत्र सुरजनाथ सिद्ध की गाड़ी चलाने का कार्य करता था। वह सोमवार सुबह सातलेरा से दूध लेकर जा रहा था तभी कितासर के पास एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे वह उससे टकरा गया। उसे प्राण घातक चोटें आई व उसके पीछे चल रही एक अन्य पिकअप चालक रामनिवास पुत्र नारायणनाथ सिद्ध निवासी बबंलू ने अपनी पिकअप रोक कर अनुज को निकाला और उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई धर्मपाल को दी गई है।

तीन दिन छह जवान मौतें, सड़क सुरक्षा पर तेज हुई चर्चाएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को सेरूणा के पास हुई दर्दनाक घटना में तीन युवकों ने अपनी जान गवांई वहीं इसी दिन एक अन्य हादसे में बिग्गाबास रामसरा के निकट एक बाइक चालक ने अपने प्राण गवांए। रविवार सुबह हाइवे पर कितासर के पास एक पिकअप के ट्रक से टकराने से एक 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हुई। वहीं सोमवार रात खाखी धोरा के पास हुए एक हादसे में एक युवक ने सड़क पार करते हुए अपना जीवन गवां दिया। तीन दिन में छह जवान मौतों ने अनेक प्रबुद्ध जनों को चिंतित कर दियाह है। अनेक नागरिक इसे उद्वेलित हुए है और वे अपने परिजनों व युवा पुत्रों सड़कों पर स्पीड कंट्रोल में रखने की हिदायत देते नजर आ रहें है। अनेक लोगों ने इसे दु:खद बताते हुए हाइवे को फोर लेन किए जाने व श्रीडूंगरगढ़ में ट्रोमा सेंटर का निर्माण शीघ्र होने की चर्चा को भी पुन: बल दिया है। अनेक प्रबुद्ध नागरिकों व समाज चिंतकों ने प्रशासन से भी सुरक्षा इंतजामात करने की पहल करने की बात कही तो अनेक लोगों ने पुलिस की भूमिका को भी दुर्घटनाएं रोकने के लिए सकारात्मक किए जाने की बात कह रहें है। अनेक नागरिक व संस्थाएं क्षेत्र में हो रही दुर्घटनाओं और दम तोड़ती जिदंगी, उजड़ते परिवारों, युवा मौतों से परिजनों के टूटते सपनों को लेकर खासी चिंता जता रहें है।