Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 जनवरी 2026। तेरापंथ युवक परिषद व तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा मंगलवार शाम सेवा केंद्र में साध्वी संगीतश्रीजी व साध्वी डॉ परमप्रभाजी के सान्निध्य में मंथन – एक ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में कुल 11 टीमों ने भाग लिया और 10 राउंड में सभी टीमों ने टीम वर्क, आध्यात्मिक ज्ञान व अपनी सूझ-बूझ से विभिन्न स्तरों को पार करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सुमित बरडिया एंड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर अंजू देवी संचेती टीम रही एवं तृतीय स्थान सरिता बोथरा व मंजू झाबक टीम ने हासिल किया। सभी विजेताओं को तेयुप व तेकिमं द्वारा पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया। आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में अंजू पारख, हरीश डागा, तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू, कोषाध्यक्ष दीपक छाजेड़ व सहमंत्री मोहित बोरड ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यकम में सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया, कमल बोथरा,अंकित पुगलिया सहित समाज के अनेक मौजिज लोग शामिल रहें। मीडिया प्रभारी चमन श्रीमाल ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन किशोर मंडल संयोजक मुदित पुगलिया व सह संयोजक विशाल बोथरा द्वारा किया गया। आयोजन में मंडल के नवीन दूगड़, सह संयोजक तनीश छाजेड़,अजय बोथरा, यश चोपड़ा, ऋषभ झाबक सहित पूरी टीम का सहयोग रहा। तेयुप अध्यक्ष विक्रम मालू व मंत्री पीयूष बोथरा ने सभी का आभार जताया।