Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
“प्रशासन गांवो के संग” का होगा आयोजन, एक मई से होगा जन समस्याओं का निस्तारण, जानें पूरी खबर।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मार्च 2021। गांवो में आम जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान के लिए पूरे राज्य में 1 मई से “प्रशासन गांवों के संग” अभियान चलाया जाएगा। मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान आमजन को बेहतर सेवाएं मुहैया कराने के लिए अधिकारी विभागीय स्तर पर समुचित तैयारियां कर लें।शिविर के पूर्व की जाने वाली गतिविधियों को चिह्नित कर कार्यक्रम तैयार कर लें, ताकि लोगों को शिविर में मौके पर ही लाभ दिया जा सके।राजस्व विभाग के प्रमुख शासन सचिव आनन्द कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ महीने तक चलने वाले अभियान के दौरान राज्य की सभी 11 हजार 341 ग्राम पंचायतों के मुख्यालय पर शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों की तिथि का निर्धारण जिला कलक्टर स्तर पर किया जाएगा।इन विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूदइन शिविरों में राजस्व, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, ऊर्जा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, कृषि, जनजाति क्षेत्रीय विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सैनिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, आयोजना, पशुपालन, श्रम, आयुर्वेद, शिक्षा, सहकारिता एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग जैसे आमजन से सीधे जुड़े विभागों के अधिकारी-कार्मिक मौजूद रहकर लोगों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। अभियान में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी-कार्मिकों को आगामी स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।