Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octtt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 फरवरी 2024। इस बार सरकारी सर्मथन मूल्य पर मूंगफली की खरीद में किसानों के साथ अच्छा खासा मजाक किया जा रहा है। पहले से ही देरी से शुरू हुई खरीद में अब भी खरीद केलव घोषणाओं में ही हो रही है। क्षेत्र में गत 1 फरवरी को खरीद शुरू की गई थी परंतु एक दर्जन किसानों की खरीद के बाद उसी दिन शाम से खरीद बन्द है। ऐसे में क्षेत्र के किसानों में खासा रोष फैल रहा है। आखिर परेशान होकर किसानों ने बुधवार को क्रय विक्रय सहकारी समिति एवं उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया एवं ज्ञापन देकर अपना रोष जताया है। किसानों ने बताया कि अभी तक पहले दिन नाम मात्र की खरीद हुई थी एवं उसके बाद से ही लगातार किसान अपना माल लेकर लाईन में खड़े है। बारिश के मौसम में किसानों का माल खुले में खराब हो रहा है तो किसान अपने माल को गाडियों में ही डाल कर लाईनों में खड़ा रख रहे है। ऐसे में किसानों को प्रतिदिन गाड़ियों का भाड़ा भी अतिरिक्त देना पड़ रहा है। इस दौरान किसानों के साथ क्षेत्र के भाजपा नेता विनोद गिरी गुंसाई, ओमप्रकाश जाखड़ रिड़ी, मामराज गोदारा समंदसर सहित रामरखराम, भागीरथ, दुलनाथ, चैनाराम, प्रकाश, निराणाराम, रामचंद्रनाथ, मुकेश, राजकुमार, राम सहू, रामलाल, प्रेमनाथ, विनोद, नौरंगराम, हेतनाथ, मांगीलाल, ओंकारनाथ, सीतनाथ, विजयपाल, राजूराम सहित कई किसानों ने व्यवस्थाओं के प्रति अपना रोष जताया एवं शीघ्र खरीद व्यवस्थाएं सुचारू करने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर विरोध प्रकट किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों ने खरीद नहीं होने पर जताया आक्रोश।