Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 दिसंबर 2023। ताल मैदान में वैदिक परंपरा के अनुसार 108 हवन कुंड के साथ विशाल यज्ञशाला का निर्माण कर लिया गया है। बांस से बनाएं गए यज्ञशाला की सजावट की तैयारियां की जा रही है। यहां अगले बुधवार से विश्व कल्याण के लिए पगला बाबा के सान्निध्य में 108 कुंडीय विष्णु महायज्ञ का धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ होगा। जल यात्रा से शुरू होने वाले इस अनुष्ठान में बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लेगी। पगला बाबा ने टाइम्स को बताया कि उनके जीवन का 108वां हवन आयोजन होगा जो 108 कुंडीय होगा। बाबा के भक्त श्रद्धालु व आयोजन समिति के सदस्य आयोजन को यादगार बनाने की तैयारियों में जुटें है। 21 दिसंबर को ये धार्मिक अनुष्ठान पूर्णाहुति व विशाल भंडारे के साथ पूर्ण होगा। बाबा ने बताया कि 108 जोड़े महायज्ञ में भाग लेंगे। जो यज्ञाचार्य पंडित जयकिशन पुरोहित के आचार्यत्व में पूरे विधि विधान के साथ हवन पूजन करेंगे। बता देंवे जल यात्रा व महायज्ञ में भाग लेने के इच्छुक श्रद्धालु 9411967164 या 9414148260 संपर्क कर सकते है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विशाल धार्मिक अनुष्ठान के लिए सज रहीं है वैदिक परंपरा के अनुसार यज्ञशाला।