Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20231210-WA0001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसंबर 2023। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के दोनों आरोपी आधी रात बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गए है। पुलिस ने रोहित राठौड़ व नितिन फौजी को चंडीगढ़ से दबोच लिया है। बता देवें श्री राष्ट्रीय करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेवसिंह की गत मंगलवार को जयपुर में उनके निवास स्थान पर गोलियां मारकर हत्या कर दी गयी थी। हत्या के बाद अलर्ट मोड पर पुलिस आरोपियों की तलाश में थी व प्रदेश भर में सैंकड़ो नागरिक प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहें थे।

राजस्थान में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में शामिल दोनों शूटर्स समेत 3 को राजस्थान पुलिस और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने चंडीगढ़ सेक्टर 22 A के होटल से गिरफ्तार किया है। आरोपियों का नाम रोहित राठौर और नितिन फौजी है। जबकि तीसरे का नाम उधम है। उधम वो शख्स है जो फरारी के दौरान इनके साथ था। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस क्राइम तीनों को लेकर दिल्ली पहुंची है। पुलिस की टीम सभी को जयपुर लेकर जाएगी। सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में उनके आवास पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूरी वारदात में कुल 17 बार फायरिंग की गई थी।

हत्या करने के बाद हथियारों को छुपा दिया
शूटर्स ने हत्या करने के बाद हथियारों को छुपा दिया था। ताकि भागते समय ट्रेन या बस में चेकिंग के समय न पकड़े जा सके। आरोपी, पुलिस को उस जगह पर ले जाकर हथियार भी मुहैया करवा सकते हैं। आरोपी शूटर्स फरारी के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस आरोपियों तक टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पहुंची। जब पुलिस आरोपियों के पास पहुंची तो तीनों साथ थे, जिसके बाद इनको गिरफ्तार किया गया। शूटर्स गैंगस्टर रोहित गोदारा के राइट हैंड वीरेंद्र चाहन और दानाराम के सम्पर्क में थे। वीरेंद्र चाहन और दानाराम के इशारे पर हत्या को अंजाम दिया गया था। पुलिस इन दोनों को गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी है। हत्या करने के बाद दोनों शूटर्स वीरेंद्र चाहन और दानाराम से लगातार बात कर रहे थे। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी राजस्थान से हरियाणा के हिसार पहुंचे, हिसार से मनाली गए और मनाली से चंडीगढ़ पहुंचे थे जहां से गिरफ्तारी हुई।