Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
बढ़ा पूरे गांव का मान, क्षेत्र में पेश हुई मिसाल, जाने जागरूकता की खबर।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में प्रत्येक पात्र व्यक्ति के कोरोना वैक्सीन के लिए जागरूकता लाने के लिए प्रशासन कई प्रयास कर रहा है। लेकिन ऐसे में गांव बिग्गा के ग्रामीणों ने शुक्रवार को अपनी जागरूकता की मिसाल देते हुए गांव का मान बढ़ाया है। सरपंच जसवीर सारण ने बताया कि ग्राम पंचायत के सहयोग से शुक्रवार को गांव में कोरोना से बचाव टीकाकरण कैम्प लगाया गया। ओर इसका व्यापक प्रचार प्रसार कर लोगो से समझाइश भी की गई। सामान्यतः गांवों में कैम्प के दौरान 100 से 150 वैक्सीन लगती है तो चिकित्सा विभाग ने वही तैयारी की थी। लेकिन विभाग को पहले ही अधिक मात्रा में वैक्सीनेशन की उम्मीद हमने जता दी थी। इस पर विभाग 230 डोज लेकर गांव पहुंचा और ग्रामीण महिलाओं, पुरुषों ने उत्साह के साथ टीकाकरण करवाया। ऐसे में वैक्सीन कम पड़ गई तो ब्लाक सीएमएचओ डॉक्टर संतोष आर्य के प्रयासों से 50 डोज ओर भेजी गई। लेकिन ये 280 डोज लगने के बाद भी करीब 75-80 लोग तो लाइनों में लगे वैक्सीन से वंचित ही रह गए। ब्लाक क्षेत्र में शुक्रवार को 13 कैम्पो में करीब 2100 से अधिक लोगो ने वैक्सीन लगवाई है। क्षेत्र में वैक्सीन के लिए आ रही जागरूकता क्षेत्र को कोरोना से बचाने में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में बुजुर्गों ने भी किया इंतजार, लगवाई वैक्सीन
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में वैक्सीन के लिए अपनी बारी का इंतजार करती महिलाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में वैक्सीन लगवाती महिलाएं।