Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना बढ़ रहा है डरावने आंकड़े की ओर, आज ओर आये पॉजीटिव।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रैल 2021। शुक्रवार शाम को आई कोरोना रिपोर्ट के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है क्योंकि शुक्रवार को दूसरी लहर के रिकार्ड संक्रमित सामने आए हैं। जिले सहित श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कोरोना अब डरावने आंकड़े की ओर बढ़ रहा है। आज जिले में कोरोना शतक के पास पहुंच गया और दिन भर में 94 पॉजिटिव रिपोर्ट हुए हैं। वही श्रीडूंगरगढ़ में कोरोना एक दिन में दहाई का आंकड़ा छूने वाला रहा।श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को 9 पॉजिटिव रिपोर्ट होने की सूचना में बाद प्रशासन गम्भीर हो गया हैं। हालांकि इन 9 मे से 6 तो सुबह आई रिपोर्ट में थे और 1 गांव बींझासर का निवासी हैं। लेकिन 2 ओर रोगी बीकानेर के ही है जिन्हें एड्रेस मिस्टेक के कारण श्रीडूंगरगढ़ बताया गया है। फिर भी श्रीडूंगरगढ़ में एक दिन में अधिकतम 7 रोगी रिपोर्ट हुए हैं।