Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
तेजा मंदिर में एकत्र हुए क्षेत्र के युवा कर्णधार, पोस्टर विमोचित, करेगें डोर टू डोर सम्पर्क पढें पूरी खबर।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2022। क्षेत्र के आरएलपी नेता बिग्गाबास रामसरा के युवा और कोरोना के कारण असमय मृत्यु की गोद में सो जाने वाले जेठाराम जाखड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर आगामी 11 मई विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन तेजा मंदिर में किया जाएगा। जेठाराम जाखड़ चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए रविवार को कस्बे के तेजा मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्र के युवा कर्णधार शामिल हुए एवं बड़ी संख्या में युवाओं भी मौजूद रहे। जाखड़ के जीवन के बारे में बताते हुए सभी वक्ताओं ने युवाओं से रक्तदान की अपील की। बैठक में सभी ने गांवो से रक्तदाताओं को लाने जाने के रूट पर व व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए रूपरेखा पर कार्य किया जा रहा है। बैठक में आरएलपी जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला, आरएलपी प्रदेश प्रवक्ता डॉ विवेक माचरा, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण, तुलसीराम डूडी, धन्नाराम फौजी, जावेद कायमखानी, मनोज जाखड़, बार एसोसिएशन अध्यक्ष केके पुरोहित, भाजपा नेता धर्माराम कूकणा, कैलाश भादू, देवीलाल बाना, पवन जोशी, लक्ष्मण सिहाग, भागीरथ खिलेरी, राजू जाखड़, शिवलाल जाखड़, अन्नाराम राहड़, रामलाल जांगू, सद्दाम कायमखानी, महेन्द्र डेलु आदि ने भी आयोजन के संबध में अपने विचार रखे। सभी ने सामूहिक रूप से आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदान शिविर एवं श्रृद्धांजलि सभा का पोस्टर विमोचन करते क्षेत्र के युवा नेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तैयारी बैठक में विचार रखते आरएलपी जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तदान शिविर को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान करते आरएलपी प्रदेश प्रवक्ता विवेक माचरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तैयारी बैठक में जेठाराम के संस्मरण बताते किसान नेता पूनमचंद नैण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आयोजन के बारे में जानकारी देते जेठाराम जाखड़ चैरीटेबल ट्रस्ट के मुकेश जाखड़।