Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
शिक्षा के साथ स्किल पर होगा ध्यान, कक्षा 5 से 8 के लिए होंगे स्पेशल बैच।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2022। शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के स्किल डवलमेंट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा तथा नए बैच नई योजनाओं के साथ संचालित किए जाएंगे जिसमें विद्यार्थियों की ट्रेनिंग भी करवाई जाएगी। ये निर्णय आज कस्बे के राजस्थान कंप्यूटर एंड कॉम्पीटीशन क्लासेज में लिया गया है। क्लास के संचालक मोहम्मद रमजान ने बताया कि नए बैच के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की भी बेहतर तैयारी करवाई जाएगी, कंप्यूटर कोर्स के साथ स्किल ट्रेनिंग पर ध्यान दिया जाएगा तथा कक्षा 5 से 8 के लिए भी स्पेशल समर बैच चलाए जाएंगे। इस दौरान समर वेकेशन स्पेशल बैच प्रारम्भ किए गए जिसमें 40 विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया। सभी विद्यार्थियों को पाठ्यसामग्री बैग, आईडी कार्ड व पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में 2021 के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी सौंपे गए। इस दौरान मनोज नाई, निर्मल ओझा, याकूब रंगरेज, आंचल थेपरा सहित समर वेकेशन बैच के कार्यक्रम में प्रशिक्षण केंद्र का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान कम्प्यूटर क्लासेज में विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समर वेकेशन स्पेशल बेच में 40 विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया।