Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2023। गुरूवार देर शाम गांव गोपालसर से पुलिस को इत्तला मिली कि साब! गांव में पानी की टंकी के पास एक जना सरेआम बंदूक लेकर घुम रहा है। सेरूणा पुलिस एक्टिव हुई व सीओ विकी नागपाल के निर्देशन में टीमें गांव गोपालसर पहुंची। सेरूणा थाने के एएसआई चैनदान ने बताया कि अधिकारियों के सुपरविजन में अवैध हथियारों की धरपकड़ के दौरान टीम गांव गोपालसर पहुंची व मुखबीर के बताए गए हुलिया के अनुसार तलाश प्रारंभ की। पुलिस ने गोपालसर निवासी 37 वर्षीय बहादुरसिंह पुत्र करणीसिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से एक अवैध पिस्टल व एक जिंदा कारतूस जब्त कर लिया। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच महेश कुमार को दी गई है। इस दौरान बीकानेर की डीएसटी भी साथ रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा पुलिस ने गोपालसर से पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया युवक को, पिस्टल व कारतूस किया बरामद।