Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2023। ग्राम पंचायत बापेऊ में स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में आज लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया। यहां मुख्य द्वार के भव्य निर्माणकर्ता भामाशाह सोहनदास स्वामी परिवार द्वारा आयोजित समारोह में विधायक व पूर्व विधायक सहित अनेक जनप्रतिनिधि व ग्रामीण शामिल हुए। स्वामी ने अपनी दिवंगत माता गोदावरी देवी पत्नी खेमदास स्वामी की स्मृति में करवाया गया है जिसका लोकार्पण विधायक गिरधारीलाल महिया ने किया। गौशाला प्रागंण में एक ट्यूबवैल का निर्माण पूर्व विधायक किसनाराम नाई के कार्यकाल में करवाया गया था जिसका लोकार्पण भी आज इसी समारोह में नाई द्वारा किया गया। विधायक ने लोकार्पण करते हुए गौसेवा से प्रति परिवार को जुड़ने की प्रेरणा दी व एक चारा गोदाम का निर्माण करवाने की घोषणा की। पूर्व विधायक किसनाराम नाई ने गौसेवा को सनातन धर्म का आधार बताया व पंचगव्य को स्वस्थ व दीर्घ आयु के लिए वरदान बताया। इस दौरान डॉ विवेक माचरा भी समारोह में शामिल हुए व गौसेवा में लगाए धन को धन का सदुपयोग बताया। समारोह की अध्यक्षता मालाराम शर्मा ने की तथा विशिष्ट अतिथि धनेरू सरंपच मोहन स्वामी, पूर्व सरपंच रतनसिंह राठौड़, सोहनलाल ओझा, समुद्रसिंह, धुड़ाराम डेलू, बजरंग स्वामी, भंवरलाल भूवांल, सुरजाराम महिया व रामेश्वर स्वामी मंच पर मौजूद रहें। सभी वक्ताओं ने भामाशाह स्वामी परिवार का आभार जताया व मंच संचालन रामेश्वर स्वामी ने किया। समारोह में भामाशाह ओमप्रकाश नाई, चेतनराम ज्याणी, सरपंच मैनाराम ज्याणी, रूपाराम गोदारा, दुर्गाराम बिरड़ा, मेाहनलाल सारण, भूरसिंह राजपूत, नंदूसिंह राजपुरोहित, ईमरतनाथ, कमलेश दाल, उमाराम नायक, पुसाराम बावरी, तुलछाराम नाई, नगराम राईका, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोहनलाल स्वामी ने अपनी दिवंगत माता की स्मृति में श्रीकृष्ण गौशाला के मुख्य द्वार का निर्माण करवाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक गिरधारीलाल महिया ने किया लोकार्पण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्यूबवेल का लोकार्पण किया पूर्व विधायक किसनाराम नाई ने।