Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2025। क्षेत्र के गांव कीतासर में 1 अगस्त 2025 को करीब शाम 4 बजे श्रीडूंगरगढ़ पुलिस का एक दल गांव में घर से दो सगे भाइयों को पिता सहित जबरन उठाकर थाने लाने, श्रीडूंगरगढ़ थाने में उनके साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए रात 9 बजे उन्हें छोड़ देने, के आरोप लगाते हुए ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल बीकानेर एसपी कार्यालय पहुंचा। यहां प्रतिनिधि मंडल में युवा नेता डॉ विवेक माचरा व भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण शामिल हुए व घटना पर कड़ी नाराजगी जताई। मंडल ने एसपी कावेंद्र सिंह से मुलाकात की। ग्रामीणों ने श्रीडूंगरगढ़ थाने के दोषी कार्मिकों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की। इस दौरान डॉ माचरा ने सोमवार को थाने में मुलाकात करने आए प्रतिनिधि मंडल के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिस कार्मिकों को संस्पेंड करने की मांग की। पूनम नैण ने बताया कि पुलिस का ये तानाशाही रवैया सहन नहीं किया जाएगा। पुलिस बिना किसी वारंट के या बिना किसी एफआईआर के, बिना किसी सबूत के किसी को भी उठाकर लाकर पीट कर छोड़ दे, ये कतई सहन करने लायक घटना नहीं है। ग्रामीणों के प्रतिनिधि मंडल ने एसपी के सामने कई आरोप लगाए। मंडल सदस्यों ने बताया कि एसपी ने मामले में संज्ञान लेते हुए तुरंत जांच करवाने व निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं प्रतिनिधि मंडल एसपी ऑफिस से सीओ कार्यालय पहुंचे है व मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।