Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2025। एडीजे कोर्ट श्रीडूंगरगढ़ ने हत्या के एक मामले में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश सरिता नौशाद ने 2014 के दर्ज हत्या के प्रकरण में आरोपी शिवलाल उर्फ शिवलो पुत्र कोजाराम निवासी स्वरूपदेसर थाना क्षेत्र नाल को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। परिवादी जेठाराम पुत्र गोपालराम मेघवाल निवासी करणीसर बिकान ने के छोटे भाई रमणलाल की हत्या की वारदात को 21 जुलाई 2014 को शिवलाल ने एक अन्य जने के साथ मिलकर सेरूणा से आगे हाइवे पर अंजाम दिया। अपर लोक अभियोजक एडवोकेट सोहननाथ सिद्ध ने पीड़ित पक्ष की ओर से मामले कि प्रभावी पैरवी की, उनके तर्क व पुलिस जांच, सबूतों के आधार पर कोर्ट ने फैसला सुनाया। सिद्ध ने बताया कि 11 साल बाद पीड़ित परिवार को राहत मिली है। अपराधी शिवलाल मृतक का साढू था। परिवार के अनुसार अपराधी मृतक से रंजिश रखता था। वहीं मामले के एक अन्य आरोपी ने पूर्व में ही आत्महत्या कर ली। कोर्ट के फैसले के बाद पीड़ित परिवार ने अपर लोक अभियोजक का न्याय दिलवाने के लिए आभार जताया है।