Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2024। बुधवार 27 मार्च की रात को गश्त पर निकली पुलिस ने एक कट्टे में अवैध शराब पकड़ी है और उसे ले जाने वाला आरोपी पुलिस को देख मौके से भाग छुटा। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एएसआई हेतराम टीम के साथ गश्त करते हुए गांव बिग्गा पहुंचे तो मुखबिर ने सूचना दी कि गांव का ही रामेश्वर बावरी अपने घर के बाहर अवैध रूप से शराब बेच रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी पुलिस को देख मौके पर कट्टा छोड़ वहां से भाग गया। कट्टे में 39 पव्वे देशी शराब एवं 25 पव्वे वोदका मिली जिसे जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है जिसकी जांच हेडकांस्टेबल बलवीर करेंगे।