Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 मार्च 2024। बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक 17 वर्षीया नाबालिगा के साथ दुष्कर्म करने की शर्मनाक घटना हुई वहीं दूसरी और एक और हैवानियत भरा मामला सामने आया है जिसमे घर मे अकेला पाकर 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव जैसलसर में बुधवार सुबह करीब 11 बजे पीड़िता अपने घर मे खाना बना रही थी और उसके परिजन घर से बाहर गए हुए थे। तभी गांव का ही निवासी आरोपी कालूराम मेघवाल उसके घर मे घुस गया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म की नीयत से छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता बचने के लिए छत पर भागी ओर चिल्लाई, लेकिन आरोपी उसे जबरन घसीट कर नीचे ले आया एंव दुष्कर्म करने के लिए उसके कपड़े फाड़ दिए। चिल्लाने की आवाज सुन कर पड़ोस के घर मे रहने वाला पीड़िता का चाचा आया व बालिका को छुड़वाया तो आरोपी वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थानाधिकारी इंद्रकुमार करेंगे।