Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2025। मंगलवार को पुलिस ने दो-दो अलग अलग कार्रवाइयों में सरेआम जुआ सट्टा खेलने के आरोप में चार जनों को पकड़ा और मामले दर्ज किए है। सेरूणा थाना पुलिस के एएसआई पूर्णमल ने गांव पूनरासर में माणकरासर रोड पर स्थित एक दुकान के आगे आम रास्ते में ताश पत्तों पर रूपयों का दांव लगाकर जुआ सट्टा खेलते हुए पूनरासर निवासी हरनाथ, ओमनाथ और हरनाथ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ताश पत्तों के साथ 670 रूपए जब्त कर मामला दर्ज किया और जांच हैड कांस्टेबल महेश कुमार को दी है। वहीं श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस के एएसआई सुरेश कुमार ने श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज के पीछे आरोपी शुभकरण ढोली को पकड़ा व 410 रूपए जब्त किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को दी है।