Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2025। नवरात्र पर चारों और शक्ति की भक्ति का उल्लास छाया है। जनमानस धार्मिक आयोजनों में व्यस्त है। घर घर माता के मनाने के अनुष्ठानों के साथ कन्या पूजन के आयोजन हो रहें है। आज गांव रीड़ी से हर्ष और उल्लास के साथ कतरियासर के लिए संघ की रवानगी हुई। श्रीसालानाथ जी महाराज सुपर फास्ट डाक ध्वजा 11.30 बजे रवाना हुई। युवा यात्री दौड़ते हुए कतरियासर पहुंचेगे और शाम करीब 5 बजे जसनाथजी महाराज व माँ कल्लादे के दर्शन करेंगे। यात्रियों में जबरदस्त उत्साह नजर आया व खूब जयकारे लगाए गए। ग्रामीणों ने संघ के युवाओं को मार्ग के लिए मंगलकामनाएं दी। वहीं श्रीडूंगरगढ़ में आड़सर बास स्थित माताजी मंदिर से पल्लू धाम के दर्शन के लिए पैदल यात्री संघ रवाना हुआ। संघ सदस्यों ने विधि विधान से पूजन किया व 19 फेरी के लिए रवाना हुए। जय माताजी के जयकारों के साथ संघ निकला तो लोगों ने शुभकामनाएं दी। ये संघ पल्लू पहुंच कर 29 सितंबर को माँ के दरबार में धोक लगाकर अपनी मन्नतें मांगेगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी से कतरियासर डाक ध्वजा हर्षोल्लास के साथ रवाना हुई।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पल्लू माताजी के लिए 19 फेरी लगाने पदयात्री संघ रवाना हुआ।