Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

पुलिस के गश्ती दल को देखकर, देशी पव्वे फैंककर दौड़ गया युवक, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार रात श्रीडूंगरगढ़ थाने से रवाना हुए गश्ती दल को देखकर सड़क किनारे देशी पव्वे से भरा कट्टा फैंककर एक युवक दौड़ गया। हैड कांस्टेबल रामस्वरूप अपने दल के कांस्टेबल महेश कुमार, विनोद कुमार व चालक रामनिवास के साथ रविवार रात गश्त के लिए रवाना हुए। कालू तिराहे के पास एक युवक रात करीब 10 बजे एक कट्टा लिए खड़ा मिला। पुलिस को देखकर युवक कट्टा सड़क किनारे फैंक कर भाग छुटा। पुलिस ने कट्टे में 42 पव्वे देशी शराब के बरामद किए व मोमासर बास निवासी चंदू वाल्मिकी के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले की जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को दी गई है।
पुलिस ने दो जनों को शांतिभंग में पकड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हैड कांस्टेबल संदीप कुमार ने इंदपालसर गुसाईसर निवासी करणीसिंह को शांतिभंग में पकड़ कर थाने पहुंचाया। सेरूणा थाने के एएसआई चैनदान ने बापेऊ निवासी कालूराम मेघवाल को शांतिभंग में पकड़ कर थाने पहुंचाया व पाबंद किया।