Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मार्च 2025। क्षेत्र के गांव आड़सर निवासी व गुर्जर गौड ब्राह्मण युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जोशी रविवार को जोधपुर पहुंचे और समाज में नशे पर लगाम लगाने की प्रेरणा दी। जोशी वहां समाज के अनेक शोकाकुल परिवारों से मिले और शोक सभा में अफीम की मनुहार के चलन को बंद करने का आह्वान किया। जोशी ने नशे के बढ़ते कुप्रभाव के बारे में चितंन कर इसके खिलाफ कदम बढ़ाने की जरूरत होने की बात कही। उन्होंने कहा कि नशा आने वाले भविष्य पर ग्रहण लगा रहा है। इस प्रथा से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के संस्कारों पर भी फर्क पड़ेगा। जोशी ने युवा शक्ति को नशे के खिलाफ उठ खड़े होने का आग्रह किया। इस पर समाज के किशन सांखी व उनके परिवार ने नशा मुक्त सभा करने व अपने दिवंगत पिता की स्मृति में अफीम प्रथा बंद करने का संकल्प लिया। समाज के वरिष्ठजनों ने उनकी सराहना करते हुए सबने एकजुट होकर इस मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। जोशी ने परिवार का सांखी परिवार का सम्मान किया व नशा मुक्ति की मुहिम से पूरे समाज को जोड़ने का आग्रह किया। इस दौरान महिला शक्ति ने इस निर्णय का स्वागत किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जोशी के जोधपुर पहुंचने पर समाज बंधुओं ने किया भव्य स्वागत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए कुरीतियों को छोड़ने का किया आह्वान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समाज को एकजुट होकर नशा मुक्त भविष्य बनाने के लिए पहल करने का आग्रह किया।