Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2024। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में पौधारोपण के विशाल आयोजन हो रहें है जिनमें हजारों पौधे क्षेत्र में लगाए जा रहें है। मुख्यमंत्री सघन पौधारोपण के अतिरिक्त भी अनेक पर्यावरण प्रेमी पौधारोपण अभियानों में जुटे है व अपनी सेवाएं दे रहें है। आप भी अंचल में आज हुए विशेष आयोजनों के बारे में पढ़े विस्तार से।

गांव सुरजनसर में 2000 से अधिक पौधे लगाएंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत सुरजनसर में आज मेगा पौधारोपण का आयोजन किया है। राउमावि प्रांगण, खेल मैदान प्रांगण पौधे लगाए गए। सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से गांव सुरजनसर, उदासर चारणान, धीरदेसर पुरोहितान, शिव धोरा प्रांगण में 2000 पौधे लगाए जाएंगे। शर्मा ने ग्रामीणों से पर्यावरण सहयोगी बनने व हर घर पौधे लगाने की अपील भी की है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने अपनी श्रम सेवाएं दी है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जगदीश स्वामी, खींवकरण शर्मा, सत्यनारायण डूडी, ओमप्रकाश पूनियां, बनवारी, सीताराम, मालाराम, ओमप्रकाश मेघवाल, हंसराज नाई, शिक्षकांए कांता, पुष्पा, संजू सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत सुरजनसर के सभी गांवो में लागएंगे 2 हजार पौधे।

मोमासर में चलाई मुहिम, 3000 से पौधों का वितरण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत मोमासर में मेरा पेड़ मेरा दोस्त मुहिम चलाई गई है जिसके तहत स्कूली छात्र छात्राओं को पर्यावरण सरंक्षण की प्रेरणा के साथ पौधा दिया जा रहा है। गुरूवार को गांव के सरकारी व निजी विद्यालयों में बच्चों को 3000 से अधिक पौधे वितरित किए गए है। सरपंच सरिता देवी संचेती व उपसरपंच जुगराज संचेती ने बच्चों को इनका पालन करने व गांव को हरा भरा बनाने का आह्वान किया। संचेती ने गांव और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की बात कही। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत मोमासर में सरपंच व उपसरपंच ने हजारों विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ने की अपील की।

बाना की गौशाला में किया पौधारोपण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत बाना की बांके बिहारी गौशाला में गुरूवार को पौधारोपण किया गया। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश बाना ने ग्रामीणों को हरित बाना बनाने की पहल करने की अपील की। बाना ने कहा कि ग्रामीण पर्यावरण के प्रति जागरूक बने और इसके संरक्षण में अपनी भूमिका जरूर निभाए। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी रमेश कुमार मोटसरा, कनिष्ठ सहायक रोहिताश बुडानिया, अशोक बाना, बलराम, जोरनाथ, पन्नाराम, मुकनाराम, सत्तूराम, गोपालराम, हुकमाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत बाना में गौशाला प्रांगण में लगाए पौधे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लेंग्वेज ट्री इग्लिंश कोचिंग सेंटर में बच्चों ने लगाए पौधे, राज सर ने बताया पर्यावरण का महत्व।

जेतासर में लगाए पौधे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत जेतासर में गुरूवार को पौधारोपण किया गया। सरपंच प्रतिनिधि सहीराम नायक ने ग्रामीणों से पौधारोपण में भाग लेने की अपील करते हुए गांव को हरा भरा करने में भागीदारी निभाने की बात कही। ग्राम पंचायत भवन परिसर, नायक मेघवाल श्मशान भूमि में पौधारोपण किया गया। इस दौरान अनेक ग्रामीण युवा मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत जेतासर में किया पौधारोपण।