Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2024। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ के दौरे पर रही। वे पंचायत समिति परिसर में आयोजित जनसुनवाई में शामिल हुई। यहां 21 प्रकरण आए जिनमें सर्वाधिक शहर में फैली गंदगी और चरमराई सफाई व्यवस्था के बारे में रहें। जनसुनवाई में पालिका से संबंधित मुद्दे छाए रहें वहीं मोमासर बास में पेयजल आपूर्ति समस्या, वार्ड 24 में फैली गंदगी, मनरेगा श्रमिकों को हो देरी से हो रहें भुगतान के परिवाद मिले। इस पर जिला कलेक्टर ने ईओ पद पर आने व अब उनसे व्यवस्था दुरस्त करवाने का आश्वासन दिया। वहीं गांव धनेरू से एक खातेदारी खेत से कब्जा हटाने, टेऊ में पंचायत भवन के ऊपर से जाने वाले हाईटेशन तार हटवाने की परिवाद पीड़ितों ने दी। वृष्णि ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख भी पार्षदों के साथ पहुंची व सफाई व्यवस्था के बिगड़े हालातों की जानकारी दी। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा, बीडीओ मनोज धायल सहित सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें। इस दौरान जिलाकलेक्टर ने पंचायत समिति परिसर का निरीक्षण भी किया। वृष्णि ने डंपिग यार्ड के स्थान को भी देखा व वेस्ट निस्तारण योजना के बारे में अधिकारियों से चर्चा की।
ट्रोमा सेंटर के लिए आंवटित भूमि का निरीक्षण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने हाइवे पर ट्रोमा सेंटर के लिए आवंटित भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने उपखंड अधिकारी उमा मित्तल से पूरी जानकारी ली। बता देवें ट्रोमा के निर्माण के लिए तैयार दानदाता परिवार जिला कलेक्टर से निर्माण के व्यवधान को दूर करने के लिए मुलाकात कर चुका है। वहीं क्षेत्र की अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं व जनप्रतिनिधियों ने ट्रोमा के शीघ्र निर्माण के लिए आवाज बुलंद की है। ऐसे में जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि भी शीघ्र ही ट्रोमा में आने वाले व्यवधान को दूर कर निर्माण प्रारंभ करवाने का प्रयास कर रही है।
गुसाईंसर बड़ा में रात्रि चौपाल में लिया भाग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिलाकलेक्टर नम्रता वृष्णि ने गुरूवार शाम को गांव गुसाईंसर बड़ा की राउमावि में आयोजित रात्रि चौपाल में भाग लिया। ग्रामीणों ने बारिश के पानी निकासी संबंधी, एनएफएसए में नाम जुड़वाने बाबत, पीएम आवास में मकान बनवाने, डेलवां मार्ग पर सड़क से पानी निकलवाने, आंगनबाड़ी केंद्र विद्युत कनेक्शन सुचारू करवाने की मांगे रखी। यहां 7 प्रकरण प्राप्त हुए जिनके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देशित किया। जिला कलेक्टर ने गांव में पानी निकासी सिस्टम का निरीक्षण किया। गांव की गुवाड़ में पानी के ठहराव को देखकर वृष्णि ने बीडीओ मनोज धायल को उचित निस्तारण के निर्देश भी दिए। उन्होंने गांव की सीएचसी का, पीएचईडी परिसर का भी निरीक्षण किया। पूरी प्रशासनिक टीम ने बरसात के दौरान ही जिला कलेक्टर की अगुवाई में विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण भी किया। यहां सरपंच सत्यनारायण सारस्वत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।
घूंघट की ओट से बाहर आए, बेटियों को खूब पढ़ाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने इस दौरान प्रशासनिक दौरे के दायित्व को निभाने के साथ सामाजिक दायित्व भी निभाते नजर आई। गांव गुसाईसर बड़ा में रात्रि चौपाल के दौरान महिलाएं भी शामिल हुई। यहां अधिकांश ग्रामीण महिलाएं महिला अधिकारियों को देखने ही पहुंची। ऐसे में जिलाकलेक्टर नम्रता वृष्णि व उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने पीछे बैठी महिलाओं को आगे बुलाया। उन्होंने महिलाओं को घूंघट की ओट से बाहर आकर आज के समय के साथ समझ बढ़ाने व सशक्त होने की प्रेरणा भी दी। महिला अधिकारियों ने बेटियों को खूब पढ़ाने व आत्मनिर्भर बनाने की बात कहते हुए महिला के महत्व को स्वयं समझने और फिर परिवार को समझाने की बात कही। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों से पौधारोपण करने व पौधों का पालन करने की भी अपील की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिलाकलेक्टर नम्रता वृष्णि ने ट्रोमा के लिए आवंटित भूमि का निरीक्षण किया व पूरी जानकारी ली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति परिसर का निरीक्षण किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईंसर बड़ा में बरसात के दौरान किया पौधारोपण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईसर बड़ा में महिलाओं को सशक्त होने व बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की दी प्रेरणा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं को आगे बुलाकर घूंघट की ओट से बाहर आकर समझ के साथ सशक्त होने की बात कही।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति में नेता प्रतिपक्ष ने शहर की गंदगी को लेकर दी परिवाद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी परिवादों के संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।