Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2024। समाज में भूमि विवादों में भाई, भाई का दुश्मन बन रहा है और पारिवारीरिक रिश्तें अब पुलिस थाने के चक्करों में आपसी उलझने सुलझाने के लिए खड़े नजर आने लगे है। क्षेत्र के गांव मोमासर निवासी सहीराम पुत्र चांदूराम सांसी ने अपने भाई सुगनाराम व उसके बेटे मामराज व जैसाराम के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह सरदारशहर उपखंड के गांव कामासर में मृत पशुओं को उठाने का काम करता है। गांव मोमासर में उसके पैतृक हिस्से में उसके हिस्से पांति आया भूखंड वह लगातार अपने उपयोग में ले रहा है। 30 जनवरी 2024 को दोपहर दो बजे उसकी अनुपस्थिति का लाभ उठाकर आरोपी उसके भूखंड में घुसे और 10 पट्टियां चोरी कर ली। दूसरे भाई ईश्वरराम ने उसे 1 फरवरी को ये सूचना दी तो वह गांव पहुंचा तो आरोपियों ने लोहे के छुरे निकाल लिए और ओलमा देने पर धमकाया कि जिंदा रहना है तो यहां से चला जा। आरोपियों ने भूखंड का फर्जी पट्टा बनवा लेने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई उदयसिंह को दे दी है।