Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2024। क्षेत्र में लगातार सींव के विवाद बढ़ते जा रहें है और खेत पड़ौसी एक दूसरे के खिलाफ थाना कचहरी में पहुंच रहें है। बेनीसर निवासी नारायणनाथ पुत्र सुरजनाथ सिद्ध ने अपने पिता निवासी झंझेऊ के खातेदारी खेत की सींव विवाद में मामला दर्ज करवाया है। सेरूणा थानाधिकारी इंद्रलाल ने बताया कि परिवादी ने झंझेऊ निवासी मल्लूनाथ पुत्र गोपालनाथ व उसके बेटे राजूनाथ व हनुमाननाथ के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके पिता सुरजनाथ पुत्र गोपालनाथ सिद्ध निवासी झंझेऊ का खातेदारी बारानी खेत, झंझेऊ की रोही में स्थित है। आरोपियों का खेत उसके सटा हुआ है। आरोपी सींव के विवाद में आए दिन लड़ाई झगड़ा करते हुए गाली गलौच करते है और मरने मारने पर उतारू हो जाते है। 18 दिसंबर 2023 को आरोपी मल्लूनाथ अपने दोनों बेटों के साथ ट्रेक्टर पर सवार होकर खेत में घुस गया और करीब आधा बीघा जमीन पर मैथी की काश्त कर ली। आरोपियों ने सींव के तार पट्टियां भी चोरी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को दी गई है।