Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
BIKE
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितंबर 2021। लखासर टोल प्लाजा पर ट्रक चालक यूनियन के सदस्य बड़ी संख्या में धरना देकर बैठ गए है और अवैध रॉयल्टी वसूली बन्द करवाने की पुरजोर मांग कर रहें है। धरने को देख कर पुलिस प्रशासन भी सचेत हो गया है और लखासर टोल पर गश्त की जा रही है। यूनियन ने मंगलवार को जिलाकलेक्ट्रेट पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया व आज एकजुट होकर धरने पर बैठ गए है। यहां यूनियन द्वारा अवैध रॉयल्टी वसूली के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घोर विरोध किया जा रहा है। डॉ. विवेक माचरा की अगुवाई में इन ट्रक चालकों ने एकजुट होकर अवैध वसूली को हर हाल में रूकवाने की बात कही है। यूनियन के रामनारायण चौधरी ने बताया कि रसुखदारों के फायदों में आम ट्रक चालक मारा जा रहा है। अवैध रॉयल्टी के रूप में पांच हजार रूपए प्रति चक्कर वसूले जा रहें है जबकि सरकार द्वारा तय राशि 700 रूपए है। डॉ. माचरा ने कहा कि भ्रष्ट माफिया तंत्र, राजनैतिक गठजोड़ और खनन विभाग के खिलाफ आक्रोशित ट्रक यूनियन एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। माचरा ने ग्रामीण क्षेत्रों के ट्रकों को अधिकतम रियायत देने की मांग की है। सभी ट्रक चालकों ने खनन मंत्री से इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सकारात्मक कदम उठाने की मांग की है।