Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
BIKE
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितंबर 2021। कोरोना की दूसरी लहर में अकाल मृत्यु की गोद में सदा के लिए सो जाने वाले कस्बे के दिवंगत खेलप्रेमी युवा रमेश सिखवाल की स्मृति में उनके साथियों ने बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया है। मॉर्निंग क्लब के युवाओं द्वारा दशहरा मैदान पर आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन आज नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना सहित पार्षद विक्रम सिंह शेखावत, गोपाल प्रजापत, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोशन अली, कांग्रेसी नेता विमल भाटी ने किया। अतिथियों व सभी खिलाडियों ने रमेश सिखवाल को श्रद्धाजंलि देते हुए टूर्नामेंट प्रारम्भ किया। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने की सलाह दी व आपस में बेट बॉल थाम कर क्रिकेट भी खेला। पार्षद विक्रम सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में विजेता टीम को 51 हजार की राशि के साथ ट्राफी दी जाएगी व उपविजेता को 31 हजार की नगद राशि व ट्राफी दी जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज की ट्राफियां नगद पुरस्कार के साथ दिए जाएंगे। पूरे जिले की टीमें टूर्नामेंट में भाग ले रही है और 12 ऑवर के लीग मैच खेले जा रहें है तथा सेमी फाइनल फाइनल मैच में 14 ऑवर के मैच होंगे। बड़ी संख्या में उत्साह पूर्वक युवाओं ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मॉर्निग क्लब द्वारा दशहरा मैदान पर आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया जनप्रतिनिधियों ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगरपालिका अध्यक्ष ने थामा बल्ला, कांग्रेस के हरिराम बाना ने फेंकी गेंद।