Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
08-vinod-giri
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जुलाई 2026। श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट का एक अजब गजब फैसला आज चर्चा का विषय बन गया है। जिसमे पुलिस पर हमला कर मारपीट करने वाले आरोपी द्वारा कोर्ट में सरेंडर करने पर उसे एक घंटे की रिमांड पर पुलिस को सुपुर्द किया गया।
मामला गत 18 अप्रैल का है। ट्रेक्टर साइड में लेने की बात पर पुलिस के साथ मारपीट करने वाले आरोपी दिनेश शर्मा निवासी सत्तासर ने आज कोर्ट में सरेंडर किया। कोर्ट ने एक घंटे के रिमांड पर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। वहीं पुलिस ने पुन: रिमांड देने का आग्रह किया परंतु कोर्ट ने पुनः रिमांड नहीं दिया व आरोपी को बीकानेर जेल भेज दिया गया। वही आरोपी द्वारा जमानत दाखिल की गई जिसे न्यायालय ने खारिज कर दिया। इस मामले में पुलिस का तर्क था कि 1 घंटे में तो कोर्ट से मौका स्थल सत्तासर तक पहुंचना ही संभव नहीं है एवं बरामदगी कैसे हो सकेगी। वहीं इसी मामले में एक अन्य आरोपी श्यामसुदंर शर्मा ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली थी। क्षेत्र में यही चर्चा जोरों पर है कि पुलिस पर हमला कर मारपीट करने वाले आरोपियों के प्रति भी ऐसी सहानुभूति वाले निर्णय आएंगे तो कानून का इकबाल पुलिस कैसे कायम करवा सकेगी.?