Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जून 2025। निर्जला एकादशी के दिन शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर आमजन, राहगीरों, श्रमिकों व जरूरतमंदो के लिए विभिन्न सेवा उपक्रम किए जा रहें है। पुजारी जगदीश प्रसाद शर्मा ने बताया कि अपने थोड़े में से भी थोड़ा दान करने का महत्व सनातन संस्कृति में बताया गया है। शर्मा ने कहा कि दूसरों के सुख के लिए सेवा देना पुण्य के लिए ही नहीं बल्कि स्वयं के मन के संतोष के लिए भी की जाती है। भीषण गर्मी के समय में आने वाले निर्जला एकादशी के पर्व पर लोग बिना जल रहकर उपवास करने का प्रयास करते है, वहीं दूसरों को मीठा शरबत, ज्यूस, आम पानी दूध इत्यादि पिलाकर या देकर दान करते है। वरिष्ठ महिला विजयलक्ष्मी ने बताया कि आज के दिन मंदिरों व जरूरतमंदो के घरों में मटके पानी से भर कर व आम इत्यादि का दान देने का विशेष महत्व माना गया है। मुख्य बाजार में दुर्गा पान भंडार के सामने युवाओं ने आमजन व राहगीरों के लिए मीठे तरबूज व शरबत, गुलकंद शेक इत्यादि की सेवा का आयोजन किया है। यहां युवा उत्साह के साथ बढ़ चढ़ कर सेवा कार्य में शामिल हो रहें है और आने जाने वाले लोगों को खूब मान मनुहार के साथ तरबूज खिला कर शरबत, शेक पिला रहें है। वहीं घुमचक्कर पर सभी बड़ा बोतल, बस आपरेटर व दुकानदारों ने सामूहिक रूप से विशाल सेवा का आयोजन किया है। यहां टैंट लगाकर बड़े, पकौड़े, शरबत व ज्यूस राहगीरों को खिलाए व पिलाए जा रहें है। युवा बढ़ चढ़ कर उत्साह के साथ अपनी सेवाएं दे रहें है व बसों में नि:शुल्क बड़े ज्यूस इत्यादि लोगों को वितरित कर रहें है। बीदासर रोड की ओर घुमचक्कर पर नर नारायण सेवा संस्थान द्वारा टैंट लगाकर सेवा दी जा रही है। संस्थान के सेवादार यहां आइसक्रीम, ज्यूस, शरबत व छाछ सहित विभिन्न पेय पदार्थों की सेवाएं दे रहें है। गांव दुसारणा में भी आम रास्ते पर ठंडे कोल्डड्रिंक की सेवा राहगीरों के लिए दी जा रही है। यहां कानाराम नायक, कोजूराम मेघवाल, सादुलाराम मेघवाल, रामूराम मास्टर, तोलाराम गोदारा, अशोक, जगदीश व पुखराज सहित अनेक युवाओं ने सेवा दी। युवा यहां बढ़ चढ़कर सेवा दे रहें है, युवाओं ने बताया कि ये सेवा शाम 6 बजे क जारी रहेगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में युवाओं ने खूब मान मनुहार के साथ राहगीरों को खिलाया तरबूज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मीठे शर्बत की सेवा देकर संतोष जताया युवाओं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़े पकौड़े बस ऑपरेटर व दुकानदारों द्वारा दी जा रही है नि:शुल्क सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बसों में चढ़ कर आने जाने वाले सभी लोगों को विभिन्न प्रकार के शरबत पिलाएं जा रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव दुसारणा में राहगीरों को दे रहें सेवादार ठंडी कोल्ड ड्रिंक की सेवा।